लाइव न्यूज़ :

Bihar News: ललन सिंह देंगे इस्तीफा!, विजय कुमार चौधरी, रामनाथ ठाकुर या अशोक चौधरी हो सकते हैं जदयू अध्यक्ष, 28-29 दिसंबर को दिल्ली में बैठक

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2023 17:16 IST

Bihar News: 28-29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कार्य परिषद की बैठक में इसका निर्णय लिया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कंधों पर ले सकते हैं।बैठक बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। आरसीपी सिंह को हटाकर ललन सिंह 2021 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

Bihar News: जदयू अध्यक्ष पद से ललन सिंह के द्वारा इस्तीफा दिए जाने की चल रही अटकलों के बीच इस बात की चर्चाओं ने भी जोर पकड़ लिया है कि आखिरकार जदयू की कमान किनके हाथों सौंपेंगे नीतीश कुमार? सियासी गलियारों में चल रही चर्चाओं पर गौर करें तो पार्टी की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने कंधों पर ले सकते हैं।

हालांकि, इस बीच तीन और ऐसे नामों चर्चा है जिनपर नीतीश कुमार विचार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल के सहयोगी वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के साथ-साथ राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर और मंत्री अशोक चौधरी के नामों पर मंथन कर रहे हैं। कहा जा रहा है तीनों नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर काम करने वाले हैं।

जानकार बताते हैं कि 28-29 दिसंबर को दिल्ली में जदयू की होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कार्य परिषद की बैठक में इसका निर्णय लिया जा सकता है। यही नहीं यह बैठक बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। बता दें कि भाजपा से निकटता के चलते आरसीपी सिंह को हटाकर ललन सिंह 31 जुलाई 2021 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था।

दूसरी बार पांच दिसंबर को उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया था। सूत्रों के अनुसार ललन सिंह ने खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि उन्हें जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया जाए। उनका कहना है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना है। ऐसे में इस दौरान विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे के लिए भी उन्हें सक्रिय रहना होगा।

बैठकों में बार-बार जाना पड़ेगा। इस वजह से वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभा पाएंगे। सूत्रों के मानें तो ललन सिंह के इस आग्रह को नीतीश कुमार ने मान लिया है। उल्लेखनीय है कि ललन सिंह मुंगेर से सांसद हैं। वह इसके पहले राज्यसभा एवं बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं।

इस बीच जदयू से जुड़े सूत्रों की मानें तो ललन सिंह अपने पद से मुक्त होने के बाद पार्टी संगठन, अपने संसदीय क्षेत्र और विपक्षी दलों के महागठबंधन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। हालांकि ललन सिंह के राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से नजदीकी और बयानों को लेकर महागठबंधन में परिवर्तन की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

टॅग्स :Rajiv Ranjan Singhनीतीश कुमारतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए