लाइव न्यूज़ :

‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

By एस पी सिन्हा | Updated: April 4, 2026 15:03 IST

पोस्टर में लिखा गया कि ‘नीतीश सेवक, मांगे निशांत, अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार, जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं, भाई निशांत कुमार।

Open in App
ठळक मुद्देबड़ा पोस्टर लगा दिया है। इससे सियासी हलचल तेज हो गई है।पोस्टर के जरिए निशांत कुमार को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है।पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीर भी है।

पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की तैयारियों के बीच नए मुख्यमंत्री के नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सत्ता हस्तांतरण के बाद भाजपा का मुख्यमंत्री होना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि जदयू के लोग अभी भी अपनी ही पार्टी का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। कहा तो जा रहा है कि जदयू के कई विधायक भी दल के ही किसी नेता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। इस बीच जदयू के प्रदेश मुख्यालय के बाहर पार्टी के समर्थकों ने एक बड़ा पोस्टर लगा दिया है। इससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

इस पोस्टर के जरिए निशांत कुमार को भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया कि ‘नीतीश सेवक, मांगे निशांत, अब नए चेहरे पर क्यों करें विचार, जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं, भाई निशांत कुमार। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीर भी है।

जदयू की तरफ से लगातार निशांत कुमार को ही अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की जा रही है। इससे पहले जो पोस्टर लगाया गया था, उसमें भी निशांत कुमार की फोटो के नीचे ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ लिखा था। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लिखा था, ‘क्यों कर रहे हैं आप ऐसा विचार, जब बिहार वासियों को स्वीकार नहीं कि आप मुख्यमंत्री पद छोड़ जाएं बिहार।

इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्यसभा नहीं जाने की अपील की गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री अब जल्द ही शपथ लेने वाले हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब निशांत कुमार को लेकर पोस्टर सामने आए हैं। इससे पहले भी उनके राजनीति में आने की मांग को लेकर जदयू कार्यकर्ता पोस्टर लगा चुके हैं। अब उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री बताने से राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।

एक ओर जहां खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद भाजपा के पास मुख्यमंत्री पद होगा और मुख्यमंत्री भाजपा का ही कोई बनेगा तो वहीं दूसरी ओर जदयू कार्यकर्ता लगातार निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ ले सकते हैं,

जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नई सरकार के गठन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह, जदयू नेता आनंद मोहन समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता निशांत कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल पोस्टर ने पार्टी के अंदर एक नई ऊर्जा पैदा की है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए