लाइव न्यूज़ :

Bihar News: 2022 में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम?, सुरक्षा में चूक, जिम्मेवार अधिकारी को किया गया दोषमुक्त, जानें माजरा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2024 15:44 IST

Bihar News: पटना जिले के बेलछी अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के खिलाफ पटना के जिलाधिकारी ने 4 जनवरी 2024 को आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को दिया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे27 फरवरी 2022 को बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम था।भूमि सुधार विभाग ने 29 अप्रैल 2024 को आरोपी अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने 8 में 2024 को अपना जवाब दिया।

पटनाः बिहार के बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के कार्यक्रम में मौजूद दंडाधिकारी को इसके लिए तात्कालिक तौर पर दोषी पाते हुए पटना के जिलाधिकारी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की थी। लेकिन अब सरकार ने तत्कालीन दंडाधिकारी को सचेत करते हुए मामले को खत्म कर दिया है। दरअसल, पटना जिले के बेलछी अंचल के तत्कालीन अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के खिलाफ पटना के जिलाधिकारी ने 4 जनवरी 2024 को आरोप पत्र गठित कर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को दिया था। 

जिलाधिकारी के आरोप में उल्लेख किया गया था कि 27 फरवरी 2022 को बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम था। इस दौरान लीलावती कुमारी को विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति किया गया था। लेकिन उन्होंने अपने कर्तव्य में लापरवाही बरती।

डीएम के इस आरोप के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 29 अप्रैल 2024 को आरोपी अंचल अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की। अंचलाधिकारी लीलावती कुमारी ने 8 में 2024 को अपना जवाब दिया। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे निर्धारित तिथि को कार्यक्रम स्थल पर सुबह 9:30 बजे ही पहुंच गई थी। वहां पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ अपनी ड्यूटी पर थी।

ऐसी बात नहीं है कि कार्यक्रम स्थल पर वह सतर्क और सक्रिय नहीं रहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा का हमने संधारण नहीं किया, ऐसा नहीं है। बल्कि विशेष सुरक्षा कर्मियों एवं अन्य पुलिस कर्मियों तथा आगंतुकों की झुंड में इनर कॉडन के साथ हमलावर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच गया था।

इसके पूर्व ही आउटर कॉर्डन को सुरक्षा कर्मियों ने मुख्य द्वार से हटा दिया था। जिलाधिकारी के आरोप पत्र में गठित आरोप एवंआरोपी अधिकारी के स्पष्टीकरण की समीक्षा की गई. इसके बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बेलछी के तत्कालीन अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी को भविष्य के लिए सचेत रहने को कहा है।

इसी के साथ अनुशासनिक कार्रवाई समाप्त करने का निर्णय लिया है। बता दें कि बख्तियारपुर में कार्यक्रम के दौरान युवक ने मुख्यमंत्री को निशाना साध कर मुक्का चला दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए थे।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष