लाइव न्यूज़ :

Bihar News: बिहार में अफसरशाही!, अधिकारी सांसद और विधायकों की बात भी नहीं सुनते, एमपी अरुण भारती हैलो-हैलो करते रह गए और फोन कट...

By एस पी सिन्हा | Updated: September 2, 2024 16:34 IST

Bihar News: सासाराम में हुए लोजपा कार्यकर्ता सरोज पासवान की हत्या के सिलसिले में सांसद ने जैसे ही एसपी से जिक्र किया एसपी ने फोन काट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देडीएम हो या एसपी जल्दी किसी का फोन उठाना मुनसिब नहीं समझते हैं।मंत्री श्रवण कुमार को भी दो-चार होना पड़ा था।डीआईजी ने बात करना ही मुनासिब नहीं समझा था।

पटनाः बिहार में अफसरशाही से न केवल आम लोग बल्कि खास लोग भी दो-चार होने लगे हैं। राज्य के अधिकारियों के आगे अब खास लोग भी बौने साबित होने को विवश हैं। हाल यह है कि राज्य के अधिकारी आम तो आम अब जनप्रतिनिधि को भी तवज्जो देना उचित नही समझते हैं। आम जनता का फोन नहीं उठाना तो आम बात है, लेकिन अधिकारी अब सांसद और विधायकों की बात भी नहीं सुनते। जिले के डीएम हो या एसपी जल्दी किसी का फोन उठाना मुनसिब नहीं समझते हैं। हालांकि इसमें कुछ अपवाद भी हैं, जो तुरंत रिस्पांस देते हैं।

लेकिन क्षेत्र की समस्या को लेकर सांसद और विधायक जब एसपी को फोन लगाते हैं तो उन्हें अधिकारियों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा एवं जमुई से सांसद अरुण भारती को भी दो चार होना पड़ा है।

बताया जाता है कि एक हत्या के सिलसिले में जब उन्होंने रोहतास के एसपी को फोन लगाया तो एसपी साहब ने बगैर उनकी बात सुने ही फोन काट दिया। इधर सांसद अरुण भारती हैलो-हैलो करते रह गए। दरअसल, सासाराम में हुए लोजपा कार्यकर्ता सरोज पासवान की हत्या के सिलसिले में सांसद ने जैसे ही एसपी से जिक्र किया एसपी ने फोन काट दिया।

यह महज एक उदाहरण मात्र है। जानकारों की मानें तो ऐसे ही वाकये से मंत्री श्रवण कुमार को भी दो-चार होना पड़ा था, बेगूसराय के डीआईजी ने उनसे बात करना ही मुनासिब नहीं समझा था। हालांकि इस संबंध में कई बार जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत कराने का प्रयास किया है। लेकिन अफसरशाही के आगे सभी बौने साबित होने को मजबूर दिखते हैं।

टॅग्स :बिहारIASपटनालोक जनशक्ति पार्टीLok Janshakti Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप