लाइव न्यूज़ :

Bihar News: अब ना पलटेंगे!, जब नीतीश कुमार पलटी मारने वाले होते, तब पूरी तरह से बातों को नकारते हैं, क्या बिहार में फिर होगा खेला!, कई उदाहरण आपके सामने?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2024 16:05 IST

Bihar News: देश की सियासत में जो इस वक्त चल रहा है, उससे नीतीश कुमार बेहद असहज महसूस कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ दिनों बाद ही सियासी हलचल बढ़ जाती है और पलटी का खेल हो जाता है।तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर थी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने की नींव पड़ चुकी है। दीवार तैयार करना बाकी है।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच पिछले दिनों सचिवालय में हुई गुफ्तगू के बाद सियासत गर्मा गई है। हालांकि इस बीच शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सफाई देनी पडी है। लेकिन दोनों के बीच हुई मुलाकातों ने नए अटकलों को जन्म देना शुरू कर दिया है। इसके पहले पीएम मोदी को भी उन्होंने आश्वासन दिया था कि अब वो कहीं नहीं जाएंगे। उल्लेखनीय है कि जब नीतीश कुमार पलटी मारने वाले होते हैं, तब पूरी तरह से इस तरह की बातों को नकारते रहते हैं। वह कहते हैं कि क्या फालतू की बात करते रहते हैं। हम यही हैं और अब कभी भी इधर-उधर नहीं करेंगे।

लेकिन कुछ दिनों बाद ही सियासी हलचल बढ़ जाती है और पलटी का खेल हो जाता है। ऐसे में ये मुलाकात ढेर सारे सवालों के साथ घिर गए हैं। तेजस्वी यादव के साथ नीतीश कुमार की मुलाकात सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर थी। लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात चली। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पलटी मारने की नींव पड़ चुकी है। दीवार तैयार करना बाकी है।

वह भी कुछ दिनों में शायद हो जाए। सियासत के जानकारों अनुसार देश की सियासत में जो इस वक्त चल रहा है, उससे नीतीश कुमार बेहद असहज महसूस कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार इस बार राजद से बातचीत के लिए दो नेता लगे हुए हैं। जबकि तेजस्वी यादव की तरफ से एक बड़े नेता के द्वारा सेतु का काम किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के बीच एक दो राउंड की बातचीत हुई भी है। पटना से दिल्ली तक सेतु बनाने का काम जारी है। इस बीच सिंगापुर से लौटते ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सभी सांसदों एवं विधायकों को अचानक तलब कर एक बैठक भी की है। लेकिन सांसदों को क्या संदेश दिया गया, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सियासी जानकारों की मानें तो वक्फ बोर्ड बिल और गौरक्षा के नाम पर हो रही सियासत से नीतीश कुमार खुश नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच प्रशांत किशोर के द्वारा भी अल्पसंख्यकों पर डोरे डाले जाने से वोटों के बिखराव की संभावना को देखते हुए नीतीश कुमार धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ आना मुनासिब समझने लगे हैं। ऐसे में यह संभावना जताई जाने लगी है कि सियासत के पक्के खिलाड़ी नीतीश कुमार किसी भी पल पल्टी मार दे सकते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी सफाई पेश करनी शुरू कर दी है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो