लाइव न्यूज़ :

Bihar News 2025: नए साल पर बिहार में 'खेला', लालू यादव क्या बोल रहे हैं, छोड़िये न?, सीएम नीतीश कुमार ने ऐसे दिया रिएक्शन, जाइये राजद प्रमुख से जाकर पूछिए, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2025 16:41 IST

Bihar News 2025: पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों द्वारा लालू प्रसाद के ऑफर पर वे भड़क गये और कहा कि "छोड़िए न लालू जी क्या बोलते हैं...लालू जी क्या नहीं बोलते हैं…ये लालू जी से जाकर पूछिए।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव के बयान पर जदयू की तरफ से कई तरह के बयान दिए जाने लगे हैं।तेजस्वी यादव कह रह रहे हैं कि नए साल में नई सरकार बनाएंगे।हम लोग एनडीए में हैं और मजबूती से हैं।

पटनाः नए साल के जश्न के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का खुला ऑफर देकर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है। अब उनके बयान के कई सियासी मायने निकाले जाने लगे हैं। लालू यादव के बयान के बाद दोनों तरफ से लगातार सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लालू यादव के इस ऑफर को सिरे से खारिज करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि क्या बोल रहे हैं.. छोड़िये न और आगे बढ़ गए। वहीं लालू यादव के बयान पर जदयू की तरफ से कई तरह के बयान दिए जाने लगे हैं।

पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों द्वारा लालू प्रसाद के ऑफर पर वे भड़क गये और कहा कि "छोड़िए न लालू जी क्या बोलते हैं...लालू जी क्या नहीं बोलते हैं…ये लालू जी से जाकर पूछिए। उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए में हैं और मजबूती से हैं।" इस सवाल पर कि तेजस्वी यादव कह रह रहे हैं कि नए साल में नई सरकार बनाएंगे।

इस पर ललन सिंह ने कहा कि "छोड़िए न, कौन क्या बोलता है, उस पर हम प्रतिक्रिया देते रहें?" इधर, लालू प्रसाद के ऑफर पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि राजनीति में कोई भी स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं होता। यह परिस्थिति पर निर्भर करता है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम एनडीए में बने रहेंगे।

एनडीए गठबंधन में कोई कठिनाई नहीं है। एनडीए गठबंधन इकठ्ठा है। एनडीए के सभी घटकों ने माना है कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का साफ मतलब है कि अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे, तो हम लोगों को कहीं कोई कठिनाई नहीं है।

उन्होंने कहा कि नए राज्यपाल भी इसके लिए उदाहरण पेश करने का काम किया। वो पक्ष विपक्ष के यहां गए शपथ समारोह में पक्ष विपक्ष सभी शामिल हुए। राबड़ी देवी के यहां भी गए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास भी गए। वहीं, मंत्री जमा खान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सब आना चाहते हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारन्यू ईयरबिहारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?