लाइव न्यूज़ :

बिहार: नव नियुक्त शिक्षकों के सामने आई बैठने की समस्या, अपर मुख्य सचिव केक के पाठक ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2023 16:30 IST

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केक के पाठक ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें शिक्षकों की संख्या के अनुरूप या उससे ज्यादा क्लास रूम तैयार करने का निर्देश दिया है और इसके लिए जरूरी राशि भी जारी करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीपीएससी के द्वारा 1.20 लाख शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के बाद कई स्कूलों में टीचरों की बैठने की व्यवस्था नहींअपर मुख्य सचिव केक के पाठक ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखाशिक्षकों की संख्या के अनुरूप या उससे ज्यादा क्लास रूम तैयार करने का निर्देश दिया है

पटना: बीपीएससी के द्वारा 1.20 लाख शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने के बाद कई स्कूलों में इन शिक्षकों के बैठने और क्लासरूम की समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि काफी संख्या में ऐसे में स्कूल हैं जहां दो कमरे हैं और वहां 5 शिक्षक या उससे ज्यादा शिक्षक पहुंच गए हैं। अब इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केक के पाठक ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें शिक्षकों की संख्या के अनुरूप या उससे ज्यादा क्लास रूम तैयार करने का निर्देश दिया है और इसके लिए जरूरी राशि भी जारी करने की बात कही है।

केके पाठक ने सभी जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में लिखा है कि आप सभी अवगत है कि 1.10 हजार विद्यालय अध्यापक बीपीएससी से चयनित होकर आए हैं और इनका विद्यालयों में पदस्थापन भी किया जा चुका है। दिनांक 22 नवंबर से इस विद्यालय अध्यापकों ने कक्षाएं लेना भी प्रारंभ कर दी है। आप इससे भी अवगत हैं कि द्वितीय चक्र की नियुक्ति हेतु भी बीपीएससी के द्वारा आवेदन आमंत्रित किया जा चुका है, जिसका परिणाम भी शीघ्र आएगा और जनवरी 2024 में द्वितीय चक्र के विद्यालय अध्यापक भी आएंगे उनकी संख्या 1 लाख के आस पास हो सकती है। 

केके पाठक ने आगे लिखा है कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यालय अध्यापक जब आपके जिले के विद्यालय में जाएंगे तो यह समस्या आ सकती है कि इतनी संख्या में विद्यालयों में विशेष कर प्राथमिक विद्यालय मध्य विद्यालय में इतने कमरे ना हो जितने की इन विद्यालयों में शिक्षक पहुंच जाएंगे। ऐसी स्थिति भी आ सकती है कि एक ही विद्यालय में कमरा कम और शिक्षक ज्यादा हो इसलिए यह पत्र लिखा जा रहा है और इसका उद्देश्य है कि आप यह सुनिश्चित करें कि प्रचुर मात्रा में विद्यालय अध्यापकों की उपलब्धता के बाद ऐसी स्थिति ना आए कि एक ही कमरे में दो विद्यालय अध्यापक या नियोजित शिक्षक कक्षाएं लेते हुए दिख जाएं। इसलिए हमें यह प्रयास करना चाहिए कि जितने विद्यालयों में जितने अध्यापक या नियोजित शिक्षक हो उतने ही कमरा हमारे विद्यालय में होनी चाहिए। 

इसके साथ ही केके पाठक ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 की चर्चा करते हुए कहा कि इस अधिनियम के तहत हरेक शिक्षक के लिए यह एक क्लास रूम उपलब्ध रहना जरूरी है। उदाहरण के लिए यदि इन विद्यालय अधिक अध्यापकों के आ जाने से किसी प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक एवं नियोजित शिक्षकों को मिलाकर यहां पांच शिक्षक हैं तो उसे प्राथमिक विद्यालय में पांच कमरे भी रहना चाहिए। प्रधानाध्यापक को इन संख्या से अलग रखना होगा। साथ ही यह भी आवश्यक है कि कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चे अलग-अलग कमरों में बैठे हैं। 

ऐसी स्थिति में विद्यालयों के आधारभूत संरचना पर तुरंत ध्यान देना आवश्यक है। प्राप्त अनुभव के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में यह समस्या ज्यादा है। माध्यमिक विद्यालयों में यह समस्या केवल उन्हें विद्यालयों में आएगी जो नए उत्क्रमित हुए हैं। इस हेतु दोनों ही श्रेणी के विद्यालयों में आपको निम्नलिखित कदम उठाने होंगे पहले इन विद्यालयों के पुराने भवन अगर कमजोर और जर्जर हो चुके हैं तो उनकी मरम्मती कर तुरंत उन्हें उपयोग में ले जाएं।

टॅग्स :बिहारएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो