लाइव न्यूज़ :

Bihar New DGP: शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह और दिलीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई, 1990 बैच के आईपीएस, पंजाब से खास रिश्ता, जानें कौन हैं नए डीजीपी

By एस पी सिन्हा | Updated: December 18, 2022 16:20 IST

Bihar New DGP: बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी (आरएस) को नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजविंदर सिंह भट्टी को अगले आदेश तक बिहार का डीजीपी का नियुक्त किया गया है।अतिरिक्त महानिदेशक (पूर्वी कमान), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के रूप में तैनात हैं।भट्टी एस के सिंघल का स्थान लेंगे जो 19 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Bihar New DGP: बिहार में कड़क आईपीएस अधिकारी के तौर पर चर्चित रहे 1990 बैच के राजविंदर सिंह भट्टी बिहार के नये डीजीपी बनाये गये हैं। इसके लिए बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर तैनात थे।

मौजूदा डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल सोमवार यानी 19 दिसंबर को पूरा हो रहा है। उन्होंने कानून -व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और बड़े -बड़े रंगबाज, अपराधियों, बाहुबली नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के वक्त थोड़ा सी भी हिचकिचाहट नहीं दिखाते हैं। आरएस भट्टी ने शहाबुद्दीन, प्रभुनाथ सिंह, दिलीप कुमार सिंह जैसे बाहुबलियों की गिरफ्तारी में प्रमुख योगदान दिया है। 

बिहार डीजीपी की रेस में बीते दिनों से कई नाम चल रहा था। जिसमें 1989 बैच के आईपीएस और डीजी प्रशिक्षण आलोक राज, 1990 बैच के आईपीएस एवं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आरएस भट्टी और 1990 बैच की आईपीएस और डीजी अग्निमशन एवं होमगार्ड सेवाएं शोभा ओहटकर और पंजाब के मूल निवासी और बिहार कैडर के 1988 बैच के आईपीएस मनमोहन सिंह का नाम चल रहा था।

आखिर में नीतीश सरकार ने आईपीएस आरएस भट्टी के नाम पर मोहर लगा दी। आरएस भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। कैडर बिहार होने की वजह से उन्होंने बिहार में कार्य के दौरान कई बड़े बाहुबलियों को धूल चटाई। आईपीएस अधिकारी आरएस भट्टी उस वक्त तत्कालीन एसएसपी सह डीआईजी पद पर कार्यरत थे। वह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत दो बार सीबीआई में अपनी सेवा दे चुके हैं।

इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बड़े मामलों को सुलझाने में अपना योगदान दिया था। एक वक्त जब बिहार में लालू यादव की सरकार थी और उनके सबसे खासमखास मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ कार्रवाई करने भी भट्टी किसी के आगे नहीं झुके थे।

2005 में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त विशेष तौर पर उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस बिहार वापस लाया गया था। कहा जाता है कि उस वक्त राजनीतिक दबाव की वजह से उनका दिल्ली तबादला करवा दिया गया था, लेकिन वे कभी भी बाहुबली नेता या राजनीतिक दबाव के आगे नहीं झुके।

गृह विभाग के द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार राजविंदर सिंह भट्टी, भापुसे (बीएच 1990), सम्प्रति केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के अन्तर्गत अपर महानिदेशक, पूर्वी कमांड, सीमा सुरक्षा बल के पद पर पदस्थापित, को वर्तमान पुलिस महानिदेशक, बिहार संजीव कुमार सिंघल, भा०पु० से० (1988) को अनुमान्य कार्यकाल (दिनांक 19.12.2022 तक) की समाप्ति के फलस्वरूप पुलिस महानिदेशक, बिहार, पटना के रिक्त हो रहे पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया जाता है।

टॅग्स :बिहारपंजाबनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो