लाइव न्यूज़ :

Nepal-Bihar: बिहार के पश्चिमी चंपारण में सुस्ता गांव पर नेपाल ने किया कब्जा!, सुगौली संधि के तहत भारतीय सीमा में गांव

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2024 15:47 IST

Nepal-Bihar: नेपाल ने सुस्ता गांव को अपना बताने के लिए पूरा का पूरा त्रिवेणी नगर पालिका क्षेत्र को गंडकी प्रदेश से निकाल कर लुंबिनी प्रदेश में शामिल कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल और भारत का सीमा गंडक नदी से तय माना जाता है। करीब 50 साल पहले तक नरसहिया, सुस्ता समेत कई गांव भारत के क्षेत्र में थे।नेपाल ने इन जमीनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया।

Nepal-Bihar: नेपाल के द्वारा भारतीय सीमा क्षेत्र में बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में सुस्ता गांव पर कब्जा कर लिए जाने की खबर से हड़कंप मच गई है। दरअसल, सुगौली संधि के तहत यह गांव भारतीय सीमा में है, लेकिन 50 साल पहले आई बाढ़ से यह क्षेत्र गंडक नदी के उस पार चला गया है। जिसके बाद आज तक विवाद चल रहा है। अब नेपाल का दावा है कि गंडक के इस पार की जमीन उसकी है। इसी बात को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है। नेपाल ने सुस्ता गांव को अपना बताने के लिए पूरा का पूरा त्रिवेणी नगर पालिका क्षेत्र को गंडकी प्रदेश से निकाल कर लुंबिनी प्रदेश में शामिल कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल और भारत का सीमा गंडक नदी से तय माना जाता है। करीब 50 साल पहले तक नरसहिया, सुस्ता समेत कई गांव भारत के क्षेत्र में थे, जो गंडक नदी के कटाव की वजह से दूसरी तरफ चले गए। ऐसा इसलिए हुआ कि जब नदी में कटाव हुआ तब उसने अपना रास्ता बदल लिया और ये क्षेत्र दूसरी तरफ चला गया। इसके बाद नेपाल ने इन जमीनों पर कब्जा करना शुरू कर दिया।

जिसकी वजह से सुस्ता गांव भी नेपाल के कब्जे में आ गया है। नेपाल त्रिवेणी धाम को गंडकी से लुंबनी प्रदेश में शामिल करने के बाद उसे बुद्ध सर्किट से जोड़ने की दिशा में काम किया जाएगा। पूर्व में त्रिवेणी से वाल्मीकि आश्रम को जोड़ने के लिए नेपाल पहले ही एक केबल ब्रिज बना चुका है।

त्रिवेणी को सुस्ता सहित लुंबिनी प्रदेश में शामिल करने का फैसला नेपाल के नवल परासी जिले के परासी में समन्वय समिति की सातवीं बैठक में लिया गया है। नवलपरासी जनपद के परासी में त्रिवेणी को सुस्ता समेत लुंबिनी को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। नेपाल ऐसा इसलिए कर रहा है कि त्रिवेणी धाम की भौगोलिक बनावट की वजह से लोगों को दूरी तय करनी पड़ती है। इस समस्या को देखते हुए राज्य बदला जा रहा है।

टॅग्स :नेपालनरेंद्र मोदीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो