लाइव न्यूज़ :

आज होगा बिहार NDA सीटों का एलान, थोड़ी देर में अमित शाह के घर पहुंचेंगे नीतीश-राम विलास पासवान

By धीरज पाल | Updated: December 23, 2018 12:25 IST

सूत्रों के मुताबिक रामविलास पासवान की पार्टी को बिहार में 5 लोकसभा सीटों का ऑफर दिया जा सकता है। वहीं, भाजपा और जदयू 18-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में लोकसभा सीटों के बटवारे को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के आवास में हुआ। इस बैठक में बिहार में एनडीए सीटों का एलान किया गया।

बैठक में शामिल होने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान के बेटे व विधायक चिराग पासवान दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी ओर जनता दल युनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर और बिहार के मुख्यमंक्षी नीतीश कुमार बैठक कर रहे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें कुछ ही देर में बिहार एनडीए सीट के बटवारें को लेकर कुछ ही देर में बैठक होने वाली है। इस बैठक की अगुवाई अमित शाह करेंगे। मालूम हो कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) 18, जनता दल युनाइटेड (JDU) 17 और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने पांच सीटों पर दावेदारी पेश की है।

सूत्रों के मुताबिक रामविलास पासवान की पार्टी को बिहार में 5 लोकसभा सीटों का ऑफर दिया जा सकता है। वहीं, भाजपा और जदयू 18-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर आज तस्वीर साफ हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए भाजपा आज सीट शेयरिंग को लेकर एलान कर सकती है। 

इसके अलावा रामविलास पासवान को भाजपा राज्यसभा भेजने पर राजी हो गई है। हाल ही में चिराग पासवान ने ट्वीट किया था और एनडीए से बिछड़ते दलों को लेकर भाजपा को आगाह करवाया था। ऐसा कहा जा रहा था कि रामविलास पासवान सम्मानजनक सीटें नहीं मिलने की स्थिति में महागठबंधन का दामन थाम सकते हैं। ऐसे कयास इसलिए भी लगाए जा रहे थे क्योंकि बीजेपी हाल ही में हिंदी हार्टलैंड के तीन राज्यों में अपनी सत्ता गवा चुकी है। 

रामविलास पासवान दलित और पसमांदा मुस्लिम के वोटों के साथ राजनीति करते रहे हैं। लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच आज रामविलास पासवान ये दावा नहीं कर सकते कि बिहार में दलितों के वोट पर उनका एकाधिकार है। पसमांदा मुसलमानों के वोट पर नीतीश कुमार कब का कब्जा जमा चुके हैं।

लोजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। लोजपा को 7 सीटें दी गई थी, जिसमें 6 सीटों पर उसने दर्ज की थी। रामविलास पासवान को इसी बात का भ्रम हो गया है कि उन्हें  2014 लोकसभा चुनाव में उनके प्रदर्शन को देखते हुए और सीटें मिलनी चाहिए। इस बार उपेन्द्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने के बाद पासवान की पार्टी को 6 सीटें दी जा रही है।  

टॅग्स :एनडीए सरकारअमित शाहचिराग पासवानलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो