लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार ने हड़ताल पर गए 9000 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को नौकरी से निकाला, भूमि सर्वेक्षण काम में आ रही थी बाधा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 6, 2025 16:49 IST

गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन कर रहे विशेष सर्वेक्षण कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। सरकार ने हम पर कार्रवाई कर दी और 9000 कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकई बार सरकार से गुहार लगाई थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, तो धरना देना पड़ा।आप अपनी जमीन से जुड़ी हर समस्या का समाधान पा सकते हैं। चाहें इंटरनेट के जरिए अपनी ज़मीन की जानकारी आसानी से देख पाएंगे।

पटनाःबिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे करीब 9000 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को सरकार ने निलंबित कर दिया है। ये कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर थे, जिसकी वजह से राज्य में चल रहे भूमि सर्वेक्षण काम में बाधा आ रही थी। विशेष सर्वेक्षण कर्मचारियों का कहना है कि उनके बराबर काम करने वाले अन्य कर्मियों को सरकारी सेवा के सभी लाभ मिलते हैं। जबकि, वे पिछले तीन-चार सालों से संविदा पर काम कर रहे हैं। अपनी इसी मांग को लेकर उन्होंने कई बार सरकार से गुहार लगाई थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उन्हें धरना देना पड़ा।

गर्दनीबाग में धरना प्रदर्शन कर रहे विशेष सर्वेक्षण कर्मचारियों ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से अभी तक कोई बातचीत नहीं हुई है। वहीं, सरकार ने हम पर कार्रवाई कर दी और 9000 कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि बिहार में जमीन से जुड़े दस्तावेजों को दुरुस्त करने के लिए एक बड़ा अभियान चल रहा है।

यह अभियान 16 अगस्त से चल रहा है, जो 20 सितंबर तक चलेगा, जिसमें आप अपनी जमीन से जुड़ी हर समस्या का समाधान पा सकते हैं। अगर आप अपनी पैतृक संपत्ति को अपने नाम कराना चाहते हैं, या फिर जमाबंदी में नाम, खाता, खेसरा, रकबा, और लगान जैसी जानकारियों में कोई गलती सुधारना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस अभियान के तहत, आपकी ज़मीन के सभी रिकॉर्ड को डिजिटल किया जाएगा, जिससे आप जब चाहें इंटरनेट के जरिए अपनी ज़मीन की जानकारी आसानी से देख पाएंगे।

इस अभियान की सबसे खास बात यह है कि राजस्व विभाग की टीमें आपके घर-घर जाकर ज़मीन के दस्तावेजों की जांच करेंगी और सुधार के लिए जरूरी मार्गदर्शन भी देंगी। इससे आपको किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?