लाइव न्यूज़ :

बिहार राजग में कलह, भारत सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम से सीएम नीतीश कुमार व जदयू के नेता आउट, भाजपा को तरजीह

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2021 20:37 IST

होर्डिंग में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के साथ बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को स्थान दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ आरा से स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुडे़.आयोजन में जदयू के किसी बडे़ नेता को आमंत्रित नही किया गया था.भोजपुर जिले से जुडे़ सभी विधायकों और विधान पार्षदों को इस कार्यक्रम में आमंत्रण दिया गया था.

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ राजग की कलह आज सामने आ गई. आरा में रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने पर एक समारोह का आयोजन किया गया था. इसको लेकर पोस्टर लगाए गए थे.

भारत सरकार की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में ना तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूछा गया और ना ही जदयू के किसी अन्य बडे़ नेता को. होर्डिंग में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के साथ बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को स्थान दिया गया.

इस मौके पर भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी के साथ-साथ आरा से स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुडे़. जबकि भारत सरकार के विभागीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी के अलावा बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और आरा से स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह इस कार्यक्रम में मौजूद थे. लेकिन इस आयोजन में जदयू के किसी बडे़ नेता को आमंत्रित नही किया गया था.

वैसे भोजपुर जिले से जुडे़ सभी विधायकों और विधान पार्षदों को इस कार्यक्रम में आमंत्रण दिया गया था. इसके साथ ही एनएच-30 के ऊपर रेलवे क्रासिंग की जगह पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण को लेकर बनाए गए शिलापट्ट में भी मुख्यमंत्री का नाम भी अंकित नही किया गया. यह होर्डिंग आरा से लेकर बिहार की राजधानी पटना तक में लगाई गई थी.

यही नहीं बिहार के लगभग सभी समाचार पत्रों में आज इस लोकार्पण समारोह हो से जुड़ा विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ प्रकाशित विज्ञापन में ना तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ना ही जदयू कोटे से किसी अन्य जनप्रतिनिधि का नाम अंकित किया गया था. यह पूरा कार्यक्रम भाजपा के नेताओं के इर्द-गिर्द ही नजर आया.

लोकार्पण समारोह से जदयू के नेताओं को किनारे किए जाने के बाद अब भोजपुर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जदयू के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर नाराजगी है कि उनकी पार्टी के नेताओं को इस आयोजन में तरजीह नहीं दी गई. इसे लेकर जदयू के नेताओं में रोष है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर को पोस्टर से गायब रखने को लेकर जदयू के नेताओं ने इसे गलत बताया है.

टॅग्स :BJPपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो