लाइव न्यूज़ :

बिहारः एनडीए सहयोगी हम ने राजद और तेजस्वी यादव पर किया हमला, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे संतोष बोले-5 जून को रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 7, 2022 17:04 IST

बिहारः मुख्य विपक्षी दल राजद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की विफलताओं पर रिपोर्ट कार्ड जारी होगा.

Open in App
ठळक मुद्देराजद की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रिपोर्ट कार्ड जारी करने की बात कही जाती है.तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव पर रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए. हम के प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि नेता विरोधी दल के कार्यों को लेकर रिपोर्ट कार्ड जारी होगा.

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने राजद की विफलताएं गिनाने की बात कही है. मांझी के बेटे संतोष मांझी ने आज कहा कि हम की ओर से 5 जून को रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा.

इसमें मुख्य विपक्षी दल राजद और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की विफलताओं पर रिपोर्ट कार्ड जारी होगा. उन्होंने कहा कि राजद की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रिपोर्ट कार्ड जारी करने की बात कही जाती है, जबकि तेजस्वी को अपने पिता लालू यादव पर रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए. 

वहीं, हम के प्रधान महासचिव डॉ दानिश रिजवान ने कहा कि नेता विरोधी दल के कार्यों को लेकर रिपोर्ट कार्ड जारी होगा. उन्होंने कहा कि हम विपक्षी दल की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएंगे. जनता को बताएंगे कि कैसे विपक्षी दल और नेता प्रतिपक्ष अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में विफल रहे हैं.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड की घन कुबेर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल पर तो कार्रवाई हो गई, लेकिन बिहार में धन कुबेर आईएएस अधिकारी पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है. दानिश ने बिहार सरकार और ईडी से मांग की है कि बिहार कैडर के 2012 बैच के एक आईएएस अधिकारी और उनके पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

उन्होंने आरोप लगाया है कि आईएएस बेटे और उसके बाप ने मिलकर अकूत संपत्ति बनाई है. दानिश रिजवान ने आरोप लगाया है कि उक्त अधिकारी ने डीएम के पद पर रहते हुए मठ, मंदिर और चर्च की जमीन को अवैध रूप से बेचवा कर अरबों रुपए की संपत्ति अर्जित की है.

उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि झारखंड की तर्ज पर बिहार कैडर के 2012 बैच के आईएएस अधिकारी और उनके पिता के ऊपर अविलंब कार्रवाई की जाए. बता दें कि खनन घोटाला से जुडे़ मामले में ईडी ने झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी किया है. छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने करोड़ों रुपए बरामद किए हैं.

टॅग्स :आरजेडीबिहारपटनाजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील