लाइव न्यूज़ :

Bihar Nawada Fire: मुसहर, चमार और दुसाध को लड़ा रहा यादव समाज?, जमीन कब्जा करने का आरोप, जीतन राम मांझी का हमला, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2024 15:47 IST

Bihar Nawada Fire: हम के संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसकी वजह से यादव समाज ने लोगों को अपने पक्ष में करके घटना को अंजाम दिया है, जब पुलिस ने पकड़ा है तो 12 यादव लोग पकड़े गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाबित क्या हो रहा है कि समूचे बिहार में यह अभियान चला रहे हैं।  यादव समाज के लोग दो दुसाद जाति को आपस में लड़ा रहे हैं।जमीन पर कब्जा के लिए यादव समाज के लोग दलित नेता भेजते हैं।

Bihar Nawada Fire: बिहार में नवादा जिले के मांझी टोला दलित बस्ती पर हुए हमले में दर्जनों झोपड़ियों को जलाने की घटना के बाद बिहार की सियासत गर्मा गई है। इस मामले को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बीच हम के संयोजक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसकी वजह से यादव समाज ने लोगों को अपने पक्ष में करके घटना को अंजाम दिया है, जब पुलिस ने पकड़ा है तो 12 यादव लोग पकड़े गए हैं। इससे साबित क्या हो रहा है कि समूचे बिहार में यह अभियान चला रहे हैं। 

मांझी ने कहा कि नवादा में मुसहर, चमार और दुसाध जाति के लोग वर्षों से एक जगह पर रहे हैं, लेकिन विरोधी जाति के लोग, खासकर यादव जाति के जो लोग हैं। वह जमीन कब्जा करने के लिए कुछ दुसाध जाति के लोगों को अपने साथ मिलाकर उन्हें आगे कर के इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने जब इस मामले में एक्शन लिया तो 12 लोग जो पकड़े गए हैं। वह सभी यादव जाति के लोग हैं।

उन्होंने कहा कि विरोधी दल के लोग खासकर के यादव समाज के लोग दो दुसाद जाति को आपस में लड़ा रहे हैं। जमीन पर कब्जा के लिए यादव समाज के लोग दलित नेता भेजते हैं। मांझी ने कहा कि बिहार में 70 प्रतिशत परमान पर्चा का जमीन है जो एक पार्टी विशेष के लोगों के कब्जे में है और कब्जा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार उस पर ध्यान दे। वहीं, जीतन राम मांझी के इस बयान पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी भ्रमित कर रहे हैं। हम देखेंगे कौन समाज के लोग थे और ये घटना क्यों हुई है? उधर, बसपा प्रमुख मायावती ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। बता दें कि बिहार के नवादा जिले में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने दलित बस्ती में आग लगा दी थी। गांव के दर्जनों घर इस आग में जलकर खाक हो गए। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीबिहारपटनानीतीश कुमारGayaतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम