लाइव न्यूज़ :

बिहार: नालंदा जिले में जहरीली शराब से हुई मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुआवजे का किया ऐलान, मृतकों के परिवारों को मिलेंगे तीन-तीन लाख

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2023 17:38 IST

नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र  में जनवरी 2022 में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी दो लोगों की आखें खराब हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नालंदा जिले में जहरीली शराब से कई लोगों की मौतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मुआवजे का किया ऐलानमृतकों के परिवारों को 3-3 लाख मुआवजा देने की घोषणा

पटनाबिहार के नालंदा जिले में वर्ष 2022 में हुए जहरीली शराब कांड मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मृतक के आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपया मुआवजा देने का आदेश दिया है। मुआवजे की राशि की भुगतान के लिए छह सप्ताह का समय दिया गया है।

इसके लिए सरकार के मुख्य सचिव से निर्धारित अवधि में भुगतान सुनिश्चित कर प्रमाण के साथ उसकी रिपोर्ट सौपने को कहा गया है।बता दें कि नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र  में जनवरी 2022 में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई थी दो लोगों की आखें खराब हो गई थी।

जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत के बाद इस मामले ने खूब तुल पकड़ा था। इसको लेकर सड़क से लेकर सदन तक खुब हंगामा हुआ था। वहीं लोग मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई।

जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पूरे मामले में दर्ज शिकायत पर संज्ञान लिया था। आयोग ने सरकार से ये सवाल पूछा था कि शराब कांड को पुलिस की विफलता मानते हुए मारे गए लोगों के परिजनों को तीन-तीन लाख का मुआवजा क्यों नहीं दिया जाए? जिसके बाद सरकार की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद आयोग ने मुआवजा का आदेश दिया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार के मुख्य सचिव से छह सप्ताह में मुआवजे की भुगतान कर रिपोर्ट मांगी है। ये आदेश राज्य सरकार को दिया गया है। छह सप्ताह की अवधि में इस भुगतान को सुनिश्चित कर प्रमाण के साथ उसकी रिपोर्ट सरकार के मुख्य सचिव से मांगी गई हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील