लाइव न्यूज़ :

बिहार के मुजफ्फरपुर में दो लड़कियों ने मांगी समलैंगिक शादी की अनुमति, पुलिस कर रही है अब उम्र की जांच

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2020 15:25 IST

बिहार के मुजफ्फपुर की इस घटना ने पुलिस को चौंका दिया है. लड़किया शादी करने की जिद पर अड़ी हैं. इस बीच पुलिस ने दोनों लड़कियों के उम्र की जांच शुरू कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर में दो लड़कियां आपस में शादी करने की जिद पर अड़ींमामला मुजफ्फरपुर के कुढनी थाना क्षेत्र का है, पुलिस कर रही हैं इन लड़कियों के उम्र की जांच

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर में एक ऐसा वाकया सामने आया जिसे देख पुलिस के तमाम आला अधिकारी समेत पूरा महकमा तब हैरान रह गया. दो नाबालिग लड़की मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस पहुंची और समलैंगिक शादी करने की अनुमति मांगने लगी. लड़कियों की बात सुन सभी हैरान हो गए. लड़कियों ने बोला कि अगर शादी नहीं हुई तो वे दोनों जी नहीं सकते. 

दोनों लड़कियों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों कुढनी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह अलग-अलग समुदाय की है. दोनों शादी करना चाहती है. एक लड़की ने पैंट शर्ट पहनी हुई थी तो दूसरी लड़की की कपड़े में थी. दोनों की जिद के आगे पुलिस भी परेशान हो गई. दोनों को महिला थाना भेजा गया. दोनों लडकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी कार्यालय में कई बडे अधिकारियों ने दोनों से लंबी पूछताछ की. पहली नजर में दोनों नाबालिग दिखाई पडती हैं लेकिन अपने इरादे से पीछे हटने को तैयार नहीं है. दोनों को फिलहाल महिला थाना पुलिस की देखरेख में भेज दिया है. महिला थाना पुलिस उनकी उम्र का सत्यापन करा रही है और दोनों से मामले को लेकर पूछताछ भी की जा रही है. 

डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गहन तहकीकात के बाद कानून जो इजाजत देगा उसके अनुकूल कार्रवाई की जाएगी. वहीं, एसएसपी ने जयंत कांत ने कहा कि दोनों लडकियों के परिजनों को बुलाया गया है. दोनों के लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है. दोनों के परिजनों को सर्टिफिकेट दिखाने को बोला गया है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील