लाइव न्यूज़ :

बिहार: नीतीश सरकार में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के खिलाफ दो लाख रु. की सालाना रंगदारी मांगने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2019 20:06 IST

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई है. कांटी मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष लड्डू सहनी ने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा पर मुजफ्फरपुर कोर्ट में रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई गई है. कांटी मत्स्यजीवी समिति के अध्यक्ष लड्डू सहनी ने मंत्री के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी (सीजीएम) के कोर्ट में दो लाख सलाना रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए परिवाद दर्ज कराया है. इस परिवाद पर कोर्ट में 14 अक्टूबर को सुनवाई होगी. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें मंत्री सुरेश शर्मा के साथ मुजफ्फरपुर के मेयर सुरेश कुमार, नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा तथा एक वार्ड सदस्य को भी आरोपित किया गया है.

परिवादी लड्डू सहनी के अनुसार मुजफ्फरपुर के वार्ड दो में स्थित ब्रम्हपुरा पोखर (तालाब) की बंदोबस्ती मछली पालन के लिए उनके नाम से की गई है. इसके सौंदर्यीकरण के लिए करोडों की योजना बनाई गई है.

लड्डू सहनी के अनुसार मंत्री सहित सभी चारों आरोपितों ने उन्‍हें बुलाया और दो लाख रुपये प्रति वर्ष देने की मांग रखी. साथ ही पैसे नहीं देने पर पोखर में जहर डालकर मछलियों की हत्‍या कर देने की धमकी दी.

लड्डू सहनी के अनुसार जब उसने रंगदारी के पैसे नहीं दिए तब कुछ दिनों बाद मछलियां मरीं मिलीं. इससे आहते होकर उन्‍होंने कोर्ट में मुकदमा किया है. अब कोर्ट 14 अक्‍टूबर को अगली सुनवाई में तय करेगा कि मुकदमा चलेगा या नहीं.

टॅग्स :बिहारबिहार समाचारपटनाक्राइमनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष