लाइव न्यूज़ :

बिहारः एके-47 की तलाश में नदी और कुओं की खाक छान रही है मुंगेर पुलिस, गंगा में उतारे गोताखोर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2018 22:42 IST

मुंगेर एके- 47 की मंडी बन चुका है। यहां की नदियों और कुओं में एके- 47 मौजूद हैं, जिसे खोजने के लिए पुलिस खाक छान रही है।

Open in App

पटना, 8 अक्टूबरःबिहार के मुंगेर जिले में एक बार फिर एके-47 हथियार की बरामदगी को लेकर गंगा नंदी में जाल डाल रही है और गोताखोरों को उतार रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है। जेल से मो। इरफान को रिमाण्ड पर लिए जाने के बाद उसकी निशानदेही पर मुंगेर पुलिस अब दियारा इलाके का खाक छानने निकली है।

यहां बता दें कि मुंगेर एके- 47 की मंडी बन चुका है। यहां की नदियों और कुओं में एके- 47 मौजूद हैं, जिसे खोजने के लिए पुलिस खाक छान रही है। पुलिस कभी घर की दीवारों को खोद रही है। कहीं जमीन के अंदर तो कभी गंगा नदी में गोते लगा रही है। एके 47 की खोज को लेकर पुलिस ने दियारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। मुंगेर पुलिस ने गंगा किनारे सर्च करने के साथ ही दियारा में जमीन के नीचे छिपाकर कर रखी गयी एके-47 की आशंका को लेकर मेटल डिटेक्टर से जांच की। 

दियारा के कुआं व गंगा में गोताखोर को उतार कर तलाशी ली गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। छापेमारी एएसपी अभियान राणा नवीन सिंह के नेतृत्व में की गई। इधर हिरासत में लिये गये इरफान की निशानदेही पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस गया के तीन लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

बताया जाता है कि एके- 47 मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में आठ लोगों के नामों का खुलासा हुआ है। इसमें मुंगेर, गया, औरंगाबाद एवं नालंदा जिले के हैं। सबसे अधिक नाम गया जिले से है। मुंगेर पुलिस ने गया के तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिसमें एक शिक्षक, मुंगेरिया एवं डीपी शर्मा का नाम सामने आया है। एके- 47 मामले में गिरफ्तार शमशेर आलम उर्फ वीरो ने गया के डीपी शर्मा का नाम बताया था।

बताया जा रहा है कि छापेमारी दल में एसडीआरएफ टीम के गोताखोर भी शामिल हैं। जिन्हे आवश्यकतानुसार  पानी में भी उतारा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, इनमे से दो मंजर आलम उर्फ मंजी के शागिर्द हैं। उनमें से एक सूरत के मऊ का निवासी है और दूसरा गया जिले का रहने वाला है। 

अबतक जांच में यह खुलासा हो चूका है कि सत्ताधारी दल के एक नेता ने भी एके-47 रायफल खरीदा है। लेकिन पुलिस ने उसके नाम का खुलासा अबतक नहीं किया है। इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। तेजस्वी यादव लगातार उस विधायक के नाम का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन पुलिस इसे रूटीन राजनीतिक बयान मानकर चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन लोगों के जेहन में यह सवाल आज भी कौंध रहा है कि पुलिस उस विधायक के नाम का खुलासा कब करेगी जिसने एके-47 रायफल खरीदा है। 

पुलिसिया जांच से ये साफ हुआ है कि मुंगेर का मंजर आलम नक्सलियों को एके-47 सप्लाई करने की अहम कडी है। ये अभी तक गिरफ्त में नहीं आ सका है। मंजर ऊर्फ मंजी पर जबलपुर सीओडी से गायब 50 से 60 एके 47 झारखंड के कोल माफिया से लेकर नक्ससलियों तक को सप्लाय करने का आरोप है।

मंजर झारखंड के हजारीबाग में कोल माफिया से लेकर नक्सलियों तक एके-47 के सप्लाई का काम अपने रिश्तेदारों के माध्यम से करवाता था और अपने ब्लैक मनी को व्हाइट करवाता था। मुंगेर एसपी ने बताया है कि मंजी की गिरफ्तारी के लिए झारखंड से लेकर बिहार के कई जिलों में छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप