लाइव न्यूज़ :

बिहार की मॉडल ने रांची के मॉडलिंग स्कूल संचालक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- 'धर्म बदलने और शादी का दबाव डाला जा रहा, नाम बदलकर मिला था शख्स'

By विनीत कुमार | Updated: May 31, 2023 16:33 IST

बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के एक शख्स पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मॉडल अभी मुंबई में रहती है और वहीं एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Open in App

पटना: बिहार की एक मॉडल ने एक मॉडलिंग स्कूल चलाने वाले पर कथित 'लव जिहाद' और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मॉ़डल ने आरोप लगाया है कि तवनीर खान नाम के शख्स ने उस पर अपना धर्म बदलने का दबाव बनाया। आरोपों के अनुसार तनवीर ने खुद को यश बताकर उसके साथ दोस्ती की और फिर बाद में झगड़ और ब्लैकमेल करने लगा।

इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार मॉडल ने कहा, 'हम पहली बार रांची में मिले। तनवीर ने खुद को यश बताया। उसने पहले मेरे साथ दोस्ती बढ़ाई और फिर मेरे ऊपर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा।' मॉडल ने ये आरोप भी लगाया है कि तनवीर ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा- 'तनवीर मुझे ब्लैकमेर और परेशान करने लगा। उसने मेरी अश्लील फोटो खींची...दो बार मारने की भी कोशिश की।' 

मॉडल ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की अपनी बात

मॉडल ने अपनी बात सोशल मीडिया पर भी रखी है। फिलहाल मुंबई में रह रही मॉडल ने कहा कि तनवीर लंबे समय से उसकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल के अनुसार तनवीर की ब्लैकमेलिंग से निराश होकर वह रांची से मुंबई आ गई, फिर भी आरोपी ने उसे प्रताड़ित करना बंद नहीं किया।

पीड़िता ने कहा, 'तनवीर ने मुझे जान से मारने की चेतावनी भी दी है। मैंने वर्सोवा पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने (तनवीर) मेरी तस्वीरों से छेड़छाड़ की और उन्हें मेरे परिवार के साथ साझा किया। वह मुझ पर इस्लाम धर्म अपनाने और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था।'

मॉडल ने यूट्यूब पर भी वीडियो अपलोड किया है। इसमें उसने कहा, 'मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।'

तनवीर ने आरोपों से किया इनकार

इस बीच तनवीर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा कि आरोप लगाने वाली लड़की उसके साथ एक मॉडलिंग एजेंसी में काम करती थी और उसकी वजह से उसे नुकसान हुआ। तनवीर ने कहा कि हर्जाना मांगने पर उस पर आरोप लगाए गए हैं।

इस बीच, मुंबई पुलिस ने मामले में तनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपों की गहन जांच के लिए मामला झारखंड पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है। तनवीर ने आरोपों पर कहा मैं मुस्लिम हूं इसलिए मुझ पर इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है। मेरा उनसे कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :बिहार समाचारRanchiमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील