लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election: 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, फिर से बिहार विधान परिषद में दिखेंगे नीतीश कुमार और राबड़ी देवी, मतदान की नौबत नहीं आई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 14, 2024 16:49 IST

Bihar MLC Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत 11 उम्मीदवार बृहस्पतिवार को राज्य विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री का यह लगातार चौथा कार्यकाल होगा।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा थे।संतोष सुमन (हम) और पूर्व मंत्री मंगल पांडे (भाजपा) शामिल हैं।

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद के 11 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। राज्यसभा की तरह विधान परिषद के चुनाव में भी मतदान की नौबत नहीं आई। विधान परिषद में 11 सीटें रिक्त थी, जिसमें राजग के छह और महागठबंधन के पांच अभ्यर्थियों के अलावा कोई 12वां दावेदार नामांकन दाखिल नहीं किया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित 11 नवनियुक्त सदस्यों को गुरुवार को विधान पार्षद की जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा जदयू के खालिद अनवर, भाजपा के मंगल पांडेय, अनामिका सिंह और लाल मोहन गुप्ता को भी जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार विधान पार्षद बनने पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने भी बधाई दी। राजग की ओर से भाजपा के तीन अभ्यर्थियों मंगल पांडेय, अनामिका सिंह और लाल मोहन गुप्ता को विधान परिषद भेजा गया। जबकि जदयू के तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित खालिद अनवर व हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन निर्विरोध निर्वाचित हुए।

जबकि महागठबंधन के तरफ से राबड़ी देवी के अलावा राजद से अब्दुल बारी सिद्दीकी, डा. उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली और माले से शशि यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। बिहार विधानसभा में विधायकों की दलीय स्थिति देखें तो भाजपा के 78 (कांग्रेस के दो बागी और राजद के 2 बागी विधायक भी भाजपा के साथ, जिससे कुल 82 विधायक भाजपा के होते हैं।

जदयू के 45, 'हम' के चार और एक निर्दलीय विधायक हैं। विपक्ष में राजद के पास 74, कांग्रेस के 17, वाम दल के 15 विधायक हैं। जबकि एआईएमआईएम के एक विधायक हैं। संख्या बल के हिसाब से भाजपा के 3, जदयू के 2 और हम के 1 विधान पार्षद बने हैं, जबकि राजद के चार और वाम दल के एक विधान पार्षद का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

विधान परिषद में राजद के विधान पार्षदों की संख्या दो बढ़ गई है। वहीं जदयू की संख्या कम गई है और उसके दो विधान पार्षद घट गए हैं। इन सबके बीच भाजपा के लिए कोई बदलाव नहीं हुआ है। कांग्रेस को भी झटका लगा है क्योंकि उसकी रिक्त हो रही सीट पर फिर से नहीं मिली है। इन सबके बीच भाकपा- माले की ओर से पहली बार कोई विधान परिषद में पहुंचा है।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील