लाइव न्यूज़ :

Bihar MLC Election 2022: राजद प्रमुख लालू यादव ने कांग्रेस और वामदलों को दिया झटका, विधान परिषद में टिकट नहीं, जानें किसके पास कितने MLA

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2022 19:00 IST

Bihar MLC Election 2022: राजद को 3 सीटों पर जीत के जीत के लिए 93 विधायकों का वोट चाहिए. आरजेडी विधायकों की संख्या 76 हैं. वामदलों के 15 विधायक हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 19 हैं.20 जुलाई को विधान परिषद की 7 सीटें खाली हो रही हैं.राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने गर्मजोशी से मुलाकात की.

Bihar MLC Election 2022: वामपंथी दलों के द्वारा विधान परिषद में अपना उम्मीदवार उतारे जाने के मंसूबों पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने हवा निकाल दी. दो दिनों तक दंभ दिखाये जाने के बाद आज वामपंथी दलों का रंग बदला हुआ दिखा.

आज नामांकन के दौरान राजद के तीन उम्मीदवारों के समर्थन में वामपंथी दल भी दिखे. वामपंथी दलों के वरिष्ठ नेता नामांकन के दौरान मौजूद रहे. इस दौरान वामपंथी दलों के नेताओं का राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव सहित अन्य राजद नेताओं ने गर्मजोशी से मुलाकात की.

इस तरह से वामपंथी दलों के विधायकों के साथ आने से राजद के तीनों उम्मीदवारों का विधान परिषद जाने के रास्ता लगभग साफ हो गया है. विधान परिषद की एक सीट के लिए 31 विधायकों का समर्थन चाहिए. ऐसे में राजद को 3 सीटों पर जीत के जीत के लिए 93 विधायकों का वोट चाहिए. वहीं राजद के विधायकों की संख्या 76 है. उसे वामदलों के 15 विधायकों का वोट मिलेगा तभी उसकी जीत तय होगी.

विधानसभा में भाकपा-माले के 12 और भाकपा, माकपा के तीन विधायक हैं. नामांकन के दौरान वामपंथी दलों के नेताओं के राजद के साथ आने से अब यह साफ हो गया है कि विधान परिषद चुनाव में राजद के तीनों उम्मीदवार की जीत लगभग तय है. वहीं, बिहार में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 19 हैं.

कांग्रेस को उम्मीद थी कि वामपंथी दलों के 15 विधायकों के सहयोग से विधान परिषद की एक सीट पर उसे जीत मिल जाएगी. लेकिन अब राजद और वाम दलों की नजदीकी बढने से कांग्रेस का सपना चकनाचूर हो गया है. बता दें कि 20 जुलाई को विधान परिषद की 7 सीटें खाली हो रही हैं.

टॅग्स :बिहारआरजेडीकांग्रेससीपीआईएमपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी