लाइव न्यूज़ :

बिहार: जहरीली शराब से हो रही मौतों पर मंत्री की अजीबो-गरीब दलील, कहा- लोग अपनी सेहत का ख्याल नहीं रख रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2022 17:27 IST

बिहार के छपरा में जहरीली शराब हुई मौतों पर राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शराबबंदी पर अजीबो-गरीब बयान दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शराब पीने वाले लोगों का न तो अपने स्वास्थ्य का ख्याल होता है और ना ही समाज की कोई चिंता होती है।उन्होंने कहा कि शराब पीने से अगर किसी की मौत हो रही है तो यह शराबबंदी कानून का औचित्य बताता है।उन्होंने यहां तक कह दिया कि लोगों का मरना यह साबित कर रहा है कि शराब स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है।

पटना: बिहार के छपरा में जहरीली शराब हुई मौतों पर राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने शराबबंदी पर अजीबो-गरीब बयान दे दिया है। उन्होंने मामले पर पर्दा डालते हुए यह दलील दे दिया कि शराबबंदी के बावजूद लोग अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं कर रहे हैं तो इसमें सरकार क्या कर सकती है। उन्होंने कहा कि शराब पीने वाले लोगों का न तो अपने स्वास्थ्य का ख्याल होता है और ना ही समाज की कोई चिंता होती है। 

शराब पीने से अगर किसी की मौत हो रही है तो यह शराबबंदी कानून का औचित्य बताता है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि लोगों का मरना यह साबित कर रहा है कि शराब स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। मंत्री ने तर्क देते हुए कहा कि वर्षों पहले हत्या के खिलाफ कानून बना था, लेकिन आज भी लोगों का मर्डर हो रहा है। इसी तरह शराबबंदी कानून को सरकार ने लागू किया गया, लेकिन बावजूद इसके लोग शराब पीकर मर रहे हैं। 

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में जब शराबबंदी कानून लागू हुआ था, उस वक्त सभी दलों ने इसका समर्थन किया था। लेकिन आज वही लोग इसको लेकर सरकार को दोषी बता रहे हैं। विपक्ष के लोग कहते हैं कि सब जगह शराब मिल रही है, लेकिन जब सरकार कहती है कि वे बताएं कि कहां शराब बिक रही है तो कोई कुछ नहीं बोलता है। 

उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि बंदी के बावजूद अगर कहीं शराब बिक रही है और लोग पी रहे हैं तो सरकार इसे गलत मानती है और इसके खिलाफ कार्रवाई होती है। शराब पीने और इसके अवैध धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का मरना सिर्फ इतना ही साबित करता है कि शराब स्वास्थ्य के लिए जहरीली है।

टॅग्स :बिहारशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील