लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर कांडः मंजू वर्मा ने भारी दवाब के बाद मंत्रीपद से दिया इस्तीफा

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 8, 2018 17:44 IST

शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि मंत्री मंजू वर्मा और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बात हुई है। 

Open in App

पटना, 08 अगस्तः बिहार के मुजफ्फरपुर के चर्चित बालिका अल्पवास गृह यौन उत्पीड़न कांड के मामले में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें, शुरुआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि मंत्री मंजू वर्मा और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बीच जनवरी से अब तक 17 बार फोन पर बात हुई है। 

यह खुलासा आरोपी ब्रजेश ठाकुर के कॉल्स डिटेल से हुआ था। शुरुआती जांच में ये बात समाने आई है कि मंजू वर्मा के पति चंद्रेश्वर वर्मा मामले के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर के संपर्क में थे। इसे खुलासे के बाद मंत्री पर इस्तीफा का दवाब बढ़ रहा था। आखिरकार मंजू वर्मा को इस्तीफा सौंपना पड़ा है। इधर, मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर सहित 10 आरोपियों की बुधवार को विशेष पॉक्सो कोर्ट में नियमित पेशी हुई है। पेशी पर जाते समय ब्रजेश ठाकुर ने संवाददातओं से बातचीत की, जिसमें उन्होंने बालिका गृह की कर्ता-धर्ता मधु से किसी भी प्रकार के संबंध से इनकार किया है। साथ ही साथ उन्होंने कुछ अखबारों पर आरोप लगाए हैं कि वे उनके बिजनेस को बंद करवाना चाहते हैं।

ब्रिजेश ठाकुर ने पेशी पर जाते हुए कहा, 'मेरे मधु के साथ कोई भी संबंध नहीं रहे हैं। यह कुछ समाचार पत्रों द्वारा प्रचारित किया गया है जो मेरे अखबार कार्यालय को बंद करना चाहते हैं। मेरे समाचार पत्र की वजह से उनका बिजनेस प्रभावित हो रहा है, जिसकी वजह से यह सब हो रहा है।'

उल्लेखनीय है कि बालिका गृह यौन शोषण मामला तब प्रकाश में आया, जब टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) की ऑडिट रिपोर्ट सामने आई। टिस ने 7 महीनों तक 38 जिलों के 110 संस्थानों का सर्वेक्षण किया। इस सर्वेक्षण में एक और चौंकाने वाला तथ्य यह है कि शोषण की शिकार हुई सभी बच्चियां 18 साल से कम उम्र की हैं। इनमें भी ज्यादातर की उम्र 13 से 14 साल के बीच है। इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हुए यौन उत्पीड़न में बाल कल्याण समिति के सदस्य और संगठन के प्रमुख भी बच्चियों के शोषण में शामिल थे।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :मुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण