लाइव न्यूज़ :

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा के सवाल पर खोया आपा, अपशब्दों का किया प्रयोग

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2023 18:12 IST

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति कैसे चलेगी? दोहरी नीति नहीं चलेगी। भाजपा के नेता कहते हैं कि छगन भुजबल और एनसीपी के लोग भ्रष्टाचारी हैं। फिर प्रफुल्ल पटेल व अन्य एनसीपी नेताओं को अपनी पार्टी में ले लिए।

Open in App
ठळक मुद्देविधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति नहीं चलेगीउन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते थे कि छगन भुजबल और एनसीपी के लोग भ्रष्टाचारी हैंबोले ऐसा कौन डिटर्जेंट पाउडर है बीजेपी के पास है जिससे सब दाग धुल जाते हैंं

पटना:बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी तनातनी के बीच भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने आपा खोते हुए भाजपा के लिए अपशब्द बोल दिया। विधानमंडल परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए भवन निर्माण मंत्री ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति नहीं चलेगी। नीतीश कुमार अगर सिर्फ केस दर्ज होने पर मंत्रियों से इस्तीफा लेने लगें तो यह लोग सभी मंत्री पर केस दर्ज करा देगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अकेले रह जायेंगे। 

इस बयान के दौरान वे भाजपा के लिए अपशब्द का भी प्रयोग करते दिखे। चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के इस्तीफा मांगने के सवाल पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति कैसे चलेगी? दोहरी नीति नहीं चलेगी। भाजपा के नेता कहते हैं कि छगन भुजबल और एनसीपी के लोग भ्रष्टाचारी हैं। फिर प्रफुल्ल पटेल व अन्य एनसीपी नेताओं को अपनी पार्टी में ले लिए।

भाजुपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आपके लिए सब बढ़िया है। ऐसा कौन डिटर्जेंट पाउडर आपके पास है कि आपके पास जो जाता है, वह सब शुद्ध हो जाता है और हम हमारे पास आता है तो महकने लगता है? ऐसा कौन डिटर्जेंट पाउडर है बता दीजिए, हम लोग भी यूज करने लगेंगे। 

उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि समय बलवान होता है, भाजपा इस बात को जान ले। अशोक चौधरी इतने भर से नहीं रूके, आगे कहा कि अमित शाह के पास क्या था? अमित शाह के ऊपर केस नहीं हुआ क्या? समय का इंतजार करना चाहिए।

जमुई से लोकसभा चुनाव लड़ने और भाजपा से हाथ मिलाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि हम क्यों जाएंगे भाजपा के साथ। मेरे बाप 9 टर्म एमएलए रहे, हम खुद रहे हैं। हम कांग्रेस पार्टी के रहे हैं। हम दिल दिमाग से सेक्यूलर हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कल का कौन जानता है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति