लाइव न्यूज़ :

बिहार: श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में पिछले हफ्ते मृत मिला प्रवासी था कोरोना संक्रमित, राज्य में 21वीं मौत

By भाषा | Updated: May 31, 2020 20:18 IST

बिहार राज्य में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,565 मामले सामने आए हैं जिनमें 206 नये मामले अकेले शनिवार को सामने आए।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों में रेलगाड़ी और अन्य साधनों जैसे मालवाहक वाहनों से आने वाले प्रवासियों का बड़ा हिस्सा है।इसके अलावा पटना, वैशाली, सिवान, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास, सारण, जहानाबाद, नालंदा और समस्तीपुर में भी कोविड-19 से मौत हुई है।

पटना: हरियाणा से आ रही एक श्रमिक विशेष रेलगाड़ी में इस हफ्ते जिस व्यक्ति की मौत हुयी थी, उसके कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बिहार में कोविड-19 से मरने वालों की तादाद 21 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि मृतक की उम्र 51 साल थी और वह खगड़िया जिले का रहने वाला था। 28 मई को रेलगाड़ी के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने से कुछ समय पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि शव को स्टेशन पर उतारने के बाद नमूने को जांच के लिए भेजा गया था। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही खगड़िया जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है जो बिहार के किसी जिले में सबसे अधिक है। इसके अलावा पटना, वैशाली, सिवान, भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास, सारण, जहानाबाद, नालंदा और समस्तीपुर में भी कोविड-19 से मौत हुई है।

राज्य में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमण के 3,565 मामले सामने आए हैं जिनमें 206 नये मामले अकेले शनिवार को सामने आए। हालांकि, बिहार में कोविड-19 के पहले दो मामले मार्च महीने में सामने आए थे और इस महीने के शुरू में नये मामले तेजी से बढ़े और यह तीन हजार के पार पहुंच गया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में 1,311 कोविड-19 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कुल 73,929 नमूनों की जांच की गई है।

विभाग के मुताबिक कुल संक्रमितों में रेलगाड़ी और अन्य साधनों जैसे मालवाहक वाहनों से आने वाले प्रवासियों का बड़ा हिस्सा है। विज्ञप्ति के मुताबिक तीन मई से अबतक 2,433 प्रवासी कामगारों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें महाराष्ट्र से लौटे 613, दिल्ली से 534, गुजरात से 342, हरियाणा से 213, उत्तर प्रदेश से 124, राजस्थान से 118, तेलंगाना से 103, पश्चिम बंगाल से 101 और पंजाब से 73 प्रवासी कामगार शामिल हैं। 

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए