लाइव न्यूज़ :

CM नीतीश आरजेडी के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बीच हुई मुलाकात के बाद चढ़ा सियासी पारा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2019 16:42 IST

महागठबंधन का अहम सहयोगी दल हम के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, राजनीति में कुछ भी संभव है. वहीं, राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मुलाकात करना चर्चा में है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बीच रविवार को दरभंगा में हुई अकेले में आधे घंटे की मुलाकात के बाद कयासों का दौर जारी है.चर्चा है कि राजद के कई विधायक जदयू के संपर्क में है और वे कभी भी पाला बदल सकते हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बीच रविवार को दरभंगा में हुई अकेले में आधे घंटे की मुलाकात के बाद कयासों का दौर जारी है. चर्चा है कि राजद के कई विधायक जदयू के संपर्क में है और वे कभी भी पाला बदल सकते हैं. वहीं राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने इस मुलाकात से बेफिक्र रहते हुए कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है. 

हालांकि महागठबंधन का अहम सहयोगी दल हम के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है, राजनीति में कुछ भी संभव है. वहीं, राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मुलाकात करना चर्चा में है. दोनों नेताओं की इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. 

खासकर तब, जब मिथिलांचल में राजद के दो कद्दावर नेताओं और मुस्लिम चेहरों में से एक पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी जदयू में शामिल होने की घोषणा कर चुके हैं. हालांकि, सिद्दीकी ने इसे गैर राजनीतिक औपचारिक मुलाकात बताया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के अलीनगर में बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जानने के बाद अलीनगर के ही राजद विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी के घर रुपसपुर गए, जहां वे करीब आधे घंटे तक रहे. इस मुलाकात ने सियासी चर्चाओं को हवा दे दी है. लेकिन अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री से उनकी बाढ के हालात पर चर्चा हुई. उन्‍होंने इसे गैर राजनीतिक मुलाकात बताया.  

मुख्‍यमंत्री के लगातार सरकार पर निशाना साधते नजर आने वाले सिद्दीकी के घर जाकर गुफ्तगू में राजनीतिक मायने तलाशे जा रहे हैं. दरअसल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद पार्टी नेताओं में दरार और तकरार बढ़ती जा रही है. ऐसे में यदि सिद्दीकी पर नीतीश कुमार का जादू चल जाता है तो मिथिलांचल से राजद का सफाया तय माना जा रहा है. 

हालांकि, राबड़ी देवी ने नीतीश-सिद्दीकी मुलाकात को गैर राजनीतिक करार देते हुए कहा कि बाढ़ का इलाका है और सिद्दीक़ी जी के गांव में भी बाढ़ आई है, इस वजह से नीतीश कुमार वहां गए थे. इसमें कोई और बात नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी को तोड़ने की भी कोई कोशिश नहीं की जा रही है. हमारी पार्टी एकजुट है. राजद पहले भी मजबूत था और अब भी मजबूत है.

टॅग्स :नीतीश कुमारआरजेडीजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत