लाइव न्यूज़ :

बिहार: अस्पताल ने नहीं दिया शव वाहन, मृत बेटे को कंधे पर ले जाने को मजबूर हुआ पिता

By एस पी सिन्हा | Updated: June 25, 2019 16:25 IST

बिहारशरीफ सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से मृत बच्चे के पिता को शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. इस स्थिति में पिता अपने आठ साल के बेटे का शव कंधे पर रख कर ही अस्पताल से निकल पड़ा.

Open in App

स्वास्थ्य क्षेत्र में खस्ताहाली के सवालों से जूझ रही बिहार सरकार के लिए एक और शर्मिंदगी की खबर सामने आई है. वह भी मामला सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह नालंदा जिले की है, जहां अस्पताल प्रशासन ने एक पिता को शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया. इस कारण उसे मृत पुत्र का शव कंधे पर रख कर ही वापस ले जाना पड़ा.

बताया जा रहा है कि मृत बच्चा नालंदा जिले के परवलपुर के सागर सीता बिगहा का रहनेवाला था. वह अपने गांव में ही साइकिल चलाते हुए अचानक बेहोश हो गया. इसके बाद परिजनों ने निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. हालांकि, उसे वहां से सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से मृत बच्चे के पिता को शव ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया. इस स्थिति में पिता अपने आठ साल के बेटे का शव कंधे पर रख कर ही अस्पताल से निकल पड़ा. बच्चे का शव कंधे पर रख कर पिता बाइक से घर वापस आया. हालांकि जिला अस्पताल को एक शव वाहन मिला हुआ है.

ऐसी मुश्किल परिस्थितियों में लोगों को शव वाहन नहीं दिया जाता है, जबकि कोई भी मृतक के लिए यह सुविधा जब उपलब्ध है. वहीं, जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन परमानंद चौधरी से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही जिलाधिकारी ने सवाल उठाया है कि शव वाहन रहते हुए भी जरूरतमंदों को शव वाहन क्यों नहीं दिये जाते हैं?

टॅग्स :बिहारनालंदापटनानीतीश कुमारमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप