लाइव न्यूज़ :

बिहार में महागठबंधन सरकारः सीएम नीतीश और तेजस्वी में दिख रहा सियासी संकट!, मंच पर कोई बातचीत नहीं, मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर उलझन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 15, 2022 18:31 IST

बिहारः मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण के बाद अब तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के बीच अगर खुले मंच पर दूरियां दिख रही हैं, ऐसे में इसे सियासी संकट के तौर पर देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार को कैबिनेट की बैठक के दौरान अपना तेवर दिखाया।मंत्री सुधाकर सिंह और नीतीश कुमार के बीच हुए विवाद का असर आज सरकार के एक कार्यक्रम में देखने को मिला।आज तेजस्वी ना तो नीतीश से मुखातिब थे और ना ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कोई बातचीत की।

पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार बने अभी महीने भर का ही वक्त हुआ है। एक तरफ कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर है तो वहीं, राजद और जदयू के बीच भी सरकार में अब टकराव दिखने लगा है।

राजद कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री सुधाकर सिंह ने जिस तरह नीतीश कुमार को कैबिनेट की बैठक के दौरान अपना तेवर दिखाया, उसके बाद विवाद और बढ़ता दिख रहा है। मंत्री सुधाकर सिंह और नीतीश कुमार के बीच हुए विवाद का असर आज सरकार के एक कार्यक्रम में देखने को मिला।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में पहुंचे थे। उसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे, लेकिन इन दोनों के बीच मंच पर कोई बातचीत नहीं हुई। जबकि चाचा भतीजे की जोड़ी विधानसभा से लेकर सरकारी कार्यक्रमों और अन्य मौकों पर भी एक दूसरे से बातचीत करती नजर आती है, लेकिन आज तेजस्वी ना तो नीतीश से मुखातिब थे और ना ही नीतीश कुमार ने तेजस्वी से कोई बातचीत की।

लगभग एक घंटे तक चले कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच बातचीत नहीं होना अपने आप में दूरियों का संकेत माना जा सकता है। कहा जा रहा है कि कृषि विभाग में मौजूद भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री सुधाकर सिंह ने जिस तरह आइना दिखाया उसके बाद नीतीश कुमार खासे नाराज हैं।

नीतीश कुमार ने जब मंत्री सुधाकर सिंह से कैबिनेट की बैठक के दौरान इस पर बातचीत करने का प्रयास किया तो सुधाकर सिंह इस्तीफे की धमकी देकर वहां से निकल गए थे। नीतीश ने इस बात का खुलासा कल खुद अपने बयान में किया था।

नीतीश कुमार ने इस पूरे प्रकरण पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछ लेने के लिए भी मीडिया को कहा था, लेकिन मंत्री सुधाकर सिंह प्रकरण के बाद अब तेजस्वी और नीतीश कुमार के बीच अगर खुले मंच पर दूरियां दिख रही हैं, ऐसे में इसे सियासी संकट के तौर पर देखा जा रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारबिहारपटनाआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी