लाइव न्यूज़ :

बिहार में अस्पताल बीमार! हर्निया का ऑपरेशन होना था, कर दिया पैर का

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2019 17:37 IST

बिहार के गया से डॉक्टरों की लापरवाही की सन्न कर देने वाली खबर सामने आई है। मगध मेडिकल कॉलेज में एक शख्स गया तो था हर्निया का ऑपरेशन कराने लेकिन डॉक्टरों ने उसके पैर की शल्य चिकित्सा कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मगध मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हर्निया के बजाय मरीज के पैर का ऑपरेशन कर दिया।अस्पताल प्रबंध इस लापरवाही पर कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है।

बिहार के गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में फिर से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां डॉक्टरों ने हाइड्रोसिल और हर्निया का ऑपरेशन कराने पहुंचे एक मरीज के पांव का ऑपरेशन कर दिया. अब अस्पताल अधीक्षक कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं. पीड़ित को पैर में कोई शिकायत नहीं थी. लेकिन डॉक्टरों की इस करतूत ने उसे नई परेशानी में डाल दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले के परैया थाना स्थित पुनाकलां गांव के रामभजन यादव का हाइड्रोसिल का ऑपरेशन होना था. उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन डॉक्टरों ने उसके पैर का ऑपरेशन कर दिया. मरीज की मानें तो जब तक वह होश में था तब तक हाइड्रोसिल का ऑपरेशन करवाने की बात कह रहा था. लेकिन उसकी बात को डॉक्टरों ने अनसुना कर दिया. यहां तक कि मरीज का बीएचटी देखे बिना ही ऑपरेशन कर दिया.

उनके पुत्र भुवनेश्वर यादव ने बताया कि मैंने पिता जी को अस्पताल में हाइड्रोसिल का ऑपरेशन करने के लिए भर्ती कराया था और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की पूरी तैयारी भी कर ली थी. लेकिन, मेरे पिता जब ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकले तो उनको देखकर मैं हैरान रह गया. उसने बताया कि वह सोमवार को अस्पताल में भर्ती हुआ था और मंगलवार को ऑपरेशन किया गया.

भुवनेश्वर के मुताबिक, उसके पिता जी को फाइलेरिया है, इस कारण उनका पैर फूला था. लेकिन उनको चलने-फिरने में कोई परेशानी नहीं थी. लेकिन डॉक्टरों ने उनके पैर का ऑपरेशन कर नई परेशानी में डाल दिया है. डॉक्टरों की इस करतूत से अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज भी सकते में हैं. ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर, नर्स और स्टाफ सभी एक सुर में कह रहे हैं कि मरीज के पैर में घाव था. इसलिए पैर का ऑपरेशन किया गया. अस्पताल अधीक्षक डॉ विजय कृष्ण प्रसाद ने कहा कि इस मामले में परिजनों ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है. उन्होंने कहा कि कोई शिकायत मिलेगी तो जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :बिहारपटनामेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील