लाइव न्यूज़ :

बिहार के 84 साल के बुजुर्ग का दावा- '11 बार ली कोरोना की वैक्सीन, बहुत फायदा हुआ', स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप

By विनीत कुमार | Updated: January 6, 2022 11:53 IST

बिहार के 84 साल के ब्रह्मदेव मंडल ने कहा है कि वे अब तक 11 बार कोविड की वैक्सीन ले चुके हैं। ब्रह्मदेव मंडल के अनुसार उन्हें इस वैक्सीन से बहुत फायदा हुआ है और उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड का मामला, बुजुर्ग ब्रह्मदेव मंडल ने 11 बार ली कोविड वैक्सीन।ब्रह्मदेव मंडल वैक्सीन की 12वीं डोज भी लेने की तैयारी में थे, इसी दौरान पकड़ लिए गए।अलग-अलग आईडी कार्ड और रिश्तेदारों के अलग-अलग फोन नंबर देकर ली कोरोना की वैक्सीन

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के अंतर्गत औराय गांव के 84 साल के ब्रह्मदेव मंडल ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। ब्रह्मदेव मंडल ने कहा है कि वे 11 बार कोविड की वैक्सीन ले चुके हैं। मामला सामने आने के बाद अब जांच शुरू कर दी गई है कि ऐसा कैसे संभव हो सका। 

12वां डोज लेने के दौरान पहचाने गए ब्रह्मदेव मंडल

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव मंडल वैक्सीन की 12वीं डोज भी लेने की तैयारी में थे। वे इसे लेने के लिए स्थानीय चौसा स्वास्थ्य केंद्र पर गए तो पहचान लिए गए। ब्रह्मदेव मंडल ने पिछले 10 माह में अलग-अलग आईडी कार्ड और रिश्तेदारों के अलग-अलग फोन नंबर देकर वैक्सीन की ये डोज ली।

यही नहीं ब्रह्मदेव मंडल वैक्सीन को 'शानदार चीज' बताते हैं और कहा कि इसे लेने के बाद उनके घुटनों का दर्द कम हुआ है। मंडल ने कहा, 'मैंने जब से वैक्सीन लेनी शुरू की, कभी बीमार नहीं पड़ा और मेरा स्वास्थ्य भी ठीक हुआ है।'

वैक्सीन की डोज कब-कब ली ब्रह्मदेव मंडल ने

ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग से रिटायर कर्मी हैं। उनके अनुसार उन्होंने वैक्सीन की एक-एक डोज फरवरी, मार्च, मई, जून, जुलाई और अगस्त में ली। सितंबर में उन्होंने वैक्सीन की तीन डोज ली।

इस बीच मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉक्टर अमरेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि ब्रह्मदेव मंडल के दावों में कितनी सच्चाई है, इसकी जांच करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के रिकॉर्ड खंगाले जाएंगे और अगर ऐसा है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि आइडी बदलकर बार-बार वैक्सीन लेना नियम के खिलाफ है। आरोप सिद्ध हुए तो ब्रह्मदेव मंडल पर भी मामला दर्ज कराया जाएगा।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरसबिहार समाचारबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब