लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024 Phase 4: दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर और उजियारपुर में 13 मई को पड़ेंगे वोट, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ललन सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर, जानें समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2024 15:07 IST

Bihar LS polls Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: चौथे चरण में जदयू, भाजपा और लोजपा(रा) तीनों दलों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar LS polls Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: गिरिराज सिंह के सामने किले को बचाए रखने की चुनौती है।Bihar LS polls Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ललन सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। Bihar LS polls Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Bihar LS polls Lok Sabha Elections 2024 Phase 4: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार का भोंपू आज शाम थम गया। चौथे चरण में दरभंगा, बेगूसराय, मुंगेर, समस्तीपुर(सु) और उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में 13 मई को मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, ललन सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसमें से बेगूसराय सीट सबसे हॉट सीट मानी जा रही है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह और भाकपा उम्मीदवार अवधेश राय के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में गिरिराज सिंह के सामने किले को बचाए रखने की चुनौती है। चौथे चरण में जदयू, भाजपा और लोजपा(रा) तीनों दलों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।

बेगूसराय सीट पर पिछले 10 सालों से भाजपा का कब्जा

ऐसे में तीनों दलों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है, जबकि विपक्ष में राजद, कांग्रेस और भाकपा के सामने खोने के नाम पर कुछ नही है और पाने के लिए संघर्ष जारी है। एनडीए के जिम्मे चारों सीटें हैं, ऐसे में उनके सामने अपनी सीटों को बरकरार रखने की चुनौती है। इनमें तीन सीटों पर एक दशक से भाजपा का कब्जा है। इसमें बेगूसराय सीट पर पिछले 10 सालों से भाजपा का कब्जा है।

भाजपा ने विगत दो आम चुनावों में यहां से अपने प्रत्याशी जरूर बदले, पर अपना कब्जा बरकरार रखा। वहीं मुंगेर से जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के लिए किला बचाए रखना प्रतिष्ठा का प्रश्‍न बन गया है। पिछले चुनाव में यहां से ललन सिंह ने बड़ी जीत हासिल की थी। उसके पहले 2014 में भी यह सीट एनडीए के कब्जे में थी।

ललन सिंह का मुकाबला राजद की अनीता देवी से

तब लोजपा के टिकट पर वीणा देवी को यहां से जीत मिली थी। इस चुनाव में ललन सिंह का मुकाबला राजद की अनीता देवी से है। वहीं, समस्तीपुर(सु) सीट पर इस बार लोजपा (रा) ने शांभवी चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। शांभवी चौधरी के पिता अशोक चौधरी नीतीश सरकार में मंत्री हैं।

2014 के चुनाव में यहां से भाजपा के कीर्ति आजाद ने परचम लहराया था तो 2019 में गोपालजी ठाकुर विजयी रहे

वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार में मंत्री महेश्वर हजारी ने अपने बेटे सन्नी हजारी को कांग्रेस से टिकट दिलाकर मैदान में उतारा है। ऐसे में यहां से सरकार के दो मंत्री के बेटी-बेटा आमने सामने हैं। वहीं, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से भी 2014 और 2019 के आम चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। 2014 के चुनाव में यहां से भाजपा के कीर्ति आजाद ने परचम लहराया था तो 2019 में गोपालजी ठाकुर विजयी रहे।

भाजपा ने फिर से नित्यानंद राय को मैदान में उतारा

इस चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर गोपालजी ठाकुर पर दांव लगाया है। ठाकुर का मुख्य मुकाबला राजद के ललित यादव से है। जबकि उजियारपुर सीट से 2014 और 2019 में भाजपा के टिकट पर नित्यानंद राय जीते थे। इस बार भी भाजपा ने फिर से नित्यानंद राय को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला राजद के आलोक मेहता से है। नित्यानंद राय केंद्र में राज्य मंत्री हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बेगूसरायगिरिराज सिंहकन्हैया कुमारबिहार लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई?, 10 सर्कुलर रोड को लेकर सियासत, पिछले 20 साल रह रहे लालू यादव-राबड़ी देवी

भारतकांग्रेस बिहार चुनाव समितिः कन्हैया कुमार के पंख आखिर कौन और क्यों नोच रहा है?

भारतबिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटीः 39 सदस्यीय समिति से बाहर कन्हैया कुमार और पप्पू यादव?, तेजस्वी यादव के दबाव की राजनीति, पीछे हटे राहुल गांधी

कारोबारइंवेस्टर के लिए एमपी में सबकुछ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया क्यों खास है पीएम मित्र पार्क

भारतसांसद पप्पू यादव और कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार से क्यों डर रहे तेजस्वी यादव?, नाराजगी और मंच से बाहर, कोसी-सीमांचल में राजद को झटका देंगे पूर्णिया सांसद!

भारत अधिक खबरें

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी