लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Polls 2024: राजद के पास 26, कांग्रेस को 9 और लेफ्ट दलों को 5 सीट, बिहार में सीट बंटवारा, पप्पू यादव गेम ओवर, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2024 14:08 IST

Bihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं। राजद बिहार में 26, भाकपा-माले 3 और भाकपा-माकपा को 1-1 सीट मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू की विधायक बीमा भारती ने जदयू को अलविदा कह राजद में शामिल हो गई।प्रियंका गांधी ने वादा किया था कि पूर्णिया सीट पर चुनाव लड़ेंगे। पप्पू यादव ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी।

Bihar LS Election 2024: बिहार में महागठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग हो गया है। राजद, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की।  राजद पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा। किशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों कांग्रेस को दिया गया है। लेफ्ट दलों को 5 सीट दिया गया है। पूर्णिया सीट से पप्पू यादव को टिकट नहीं दिया गया है। राजद कार्यालय में दोपहर सीट बंटवारे की घोषणा की गई। बिहार में कांग्रेस और राजद के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला जो तय हुआ है, उसके अनुसार बिहार में कांग्रेस को 9 सीटें मिलीं। राजद बिहार में 26, भाकपा-माले 3 और भाकपा-माकपा को 1-1 सीट मिली है। पांच बार के सांसद पप्पू यादव को राजद प्रमुख लालू यादव ने पत्ता साफ कर दिया है। 

बिहार में विपक्षी दलों के महागठबंधन ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 26 और कांग्रेस नौ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) तीन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

घोषणा के अनुसार, कांग्रेस को पूर्णिया लोकसभा छोड़ने के लिए मजबूर किया गया जहां से राज्यसभा सदस्य रंजीत रंजन के पति पप्पू यादव को चुनाव लड़ने की उम्मीद थी। पप्पू यादव ने दावा किया है कि उन्हें राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी ने कांग्रेस से टिकट मिलने का आश्वासन दिया था।

राजद इस सीट पर चुनाव लड़ेगी जिसने हाल ही में जनता दल(यूनाइटेड) से उसके खेमे में शामिल हुई बीमा भारती को टिकट दे दिया है लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की थी। महागठबंधन ने सीटों के बंटवारे की घोषणा तब की है जब एक दिन पहले लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा समाप्त हो गयी है।

राजद ने उन सभी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जहां पहले चरण में मतदान होना है। इस पर उसके सहयोगी दलों ने नाराजगी जताते हुए इसे ‘‘एकतरफा कदम’’ बताया था। यहां महागठबंधन के संवाददाता सम्मेलन को राजद नेता तेजस्वी यादव को संबोधित करना था लेकिन वह अनुपस्थित रहे।

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएंगे जहां अभी तक नामों की घोषणा नहीं की गयी है। गौरतलब है कि भाकपा और माकपा भी क्रमश: बेगूसराय और खगड़िया से पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं की मौजूदगी में झा ने कहा, ‘‘हमने सर्वसम्मति से एक फैसला लिया है और हम जीत दर्ज करेंगे।’’ पूर्णिया सीट पप्पू यादव के खाते से निकल जाने से पप्पू यादव नाराज हैं। पप्पू खुद जन अधिकार पार्टी के सर्वे सर्वा थे और दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के आग्रह पर उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय करा दिया था।

तब पप्पू यादव का दावा था कि प्रियंका गांधी ने उनसे वादा किया था कि पूर्णिया सीट पर चुनाव लड़ेंगे और पप्पू यादव ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। लेकिन इस सब के बीच जदयू की विधायक बीमा भारती ने जदयू को अलविदा कह राजद में शामिल हो गई और उन्हें राजद का सिंबल भी दे दिया गया।

टॅग्स :बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहारलोकसभा चुनावआरजेडीपप्पू यादवलालू प्रसाद यादवलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट