लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं, लालू यादव ने कर दिया खेला, गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई से प्रत्याशी की घोषणा, अंधेरे में चार उम्मीदवारों को सिंबल दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2024 15:05 IST

Bihar LS polls 2024: गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा और जमुई से अर्चना रविदास को राजद का सिंबल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहम सभी लोग एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, मुलाकात होती रहती।मीडिया को टालते हुए कहा कि हम कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे हैं।राजद की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।

Bihar LS polls 2024: बिहार में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर अभी जारी मंथन के बीच राजद की ओर से कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए जाने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर कई उम्मीदवारों को सिंबल सौंपते राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सियासी गलियारे में चर्चा है कि लालू ने रात के अंधेरे में चार उम्मीदवारों को घर बुलाकर पार्टी का सिंबल दे दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह दिल्ली से भागे-भागे पटना पहुंचे और लालू यादव से मुलाकात की। हालांकि, जब मीडियाकर्मियों ने अखिलेश सिंह से सवाल पूछा तो वे सवालों से बचकर भागते दिखे। मीडियाकर्मियों के द्वारा बहुत पूछे जाने के बाद उन्होंने कहा कि हम सभी लोग एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, मुलाकात होती रहती।

सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। चिंता कर मत कीजिए। सभी बात हो जाएगा, सब हो जाएगा। उन्होंने मीडिया को टालते हुए कहा कि हम कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बुधवार की देर रात लालू यादव ने पहले चरण की चार सीटों के लिए राजद उम्मीदवारों को टिकट दिया गया, उसमें गया से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत, नवादा से श्रवण कुशवाहा, औरंगाबाद से अभय कुशवाहा और जमुई से अर्चना रविदास को राजद का सिंबल दिया गया है। हालांकि राजद की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है।

गुरुवार को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें लालू यादव कुछ सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों को सिंबल सौंपते दिख रहे हैं। लालू यादव, राबड़ी देवी व तेजस्वी यादव की मौजूदगी में राजद के कई उम्मीदवारों ने सिंबल लिया है। इससे महागठबंधन में बेचैनी बढ़ गई है। बता दें कि अभी तक आधिकारिक रूप से यह फैसला सामने नहीं आया है कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा किस फॉर्मूले पर होगा और कौन सी सीट पर कौन सी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी।

उल्लेखनीय है कि पहले चरण की चारों सीटों पर 20 मार्च से शुरू हो गई है। इन सीटों पर प्रत्याशी सुबह 11 से तीन बजे तक पर्चा भर सकेंगे। सभी उम्मीदवार 28 मार्च तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 30 मार्च को चुनाव आयोग उम्मीदवारों के कागजात की जांच करेगा। 2 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद 19 अप्रैल को इन चार सीटों पर वोटिंग होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारतीGayaऔरंगाबादनवादाआरजेडीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो