लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: बिहार एनडीए में रार, पारस के बाद कुशवाहा नाराज, बीजेपी महासचिव तावड़े मनाने पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2024 18:02 IST

Bihar LS polls 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की ओर से विनोद तावडे और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जदयू की ओर से संजय झा शामिल हुए थे।चिराग पासवान की ओर से राजू तिवारी, जीतन राम मांझी की पार्टी से रजनीश कुमार थे।बिहार के प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे।

Bihar LS polls 2024: बिहार एनडीए में लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार सीटों का बंटवारा हो गया। सोमवार की शाम को भाजपा के दिल्ली स्थित मुख्यालय से इसकी विधिवत घोषणा की गई। लेकिन सीट शेयरिंग के बाद अब विवाद भी गहराते जा रहे हैं। एक तरफ रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने गठबंधन में एक भी सीट न मिलने के विरोध में मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है, वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के भी नाराज होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि केवल एक सीट मिलने से उपेंद्र कुशवाहा नाराज हैं। इस बीच उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी को लेकर भाजपा आलाकमान सतर्क है। चर्चा है कि उपेन्द्र कुशवाहा की नाराजगी की खबर मिलते ही बिहार के प्रभारी महासचिव विनोद तावड़े मंगलवार को उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे।

इन दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में अभी नहीं मिल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि तावड़े ने भाजपा आला नेताओं का संदेश कुशवाहा तक पहुंचा दिया है। बता दें कि बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा 17 सीटों पर तो वहीं जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि गठबंधन में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें तो वहीं उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो और जीतन राम मांझी की हम को एक-एक सीट मिली है। हैरानी वाली बात ये रही कि बिहार एनडीए में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा को एक भी सीटें नहीं मिलीं।

एक भी सीट नहीं मिलने से पशुपति पारस ने नाराज होकर मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उन्होंने एनडीए से बाहर निकलने की घोषणा अभी तक नहीं की है। वहीं अब उपेंद्र कुशवाहा भी नाराज बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि कुशवाहा ने पहले तीन और फिर बाद में 2 सीटों की मांग की थी।

रालोमो अध्यक्ष काराकाट के साथ ही सुपौल या सीतामढ़ी में से कोई एक सीट चाहते थे। लेकिन सीट शेयरिंग फॉर्मूला जब सामने आया, ऐसा हुआ नहीं। भाजपा ने उन्हें एक सीट पर ही निपटा दिया है। सिर्फ एक सीट मिलने से कुशवाहा कोपभवन में चले गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इसी कारण से कुशवाहा सीट शेयरिंग के दौरान वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी शामिल नहीं हुए थे।

कुशवाहा की पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि मौजूद नहीं था। जबकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा की ओर से बिहार भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मौजूद थे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की ओर से संजय झा शामिल हुए थे।

चिराग पासवान की पार्टी से राजू तिवारी, जीतन राम मांझी की पार्टी से रजनीश कुमार भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे। लेकिन पशुपति पारस की पार्टी के साथ ही कुशवाहा की पार्टी का कोई सदस्य इसमें मौजूद नहीं था। अब इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारBJPउपेंद्र कुशवाहा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप