लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: संजय कुमार को टिकट, खगड़िया से लोकसभा उम्मीदवार होंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2024 10:34 IST

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी की गई अधिसूचना के तहत बिहार की चार सीट- गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में नामांकन शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगया लोकसभा सीट के लिए राजद प्रमुख लालू यादव ने बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत को टिकट दिया है।सर्वजीत के पिता ने 1990 में गया सीट का प्रतिनिधित्व किया था।अभय कुशवाहा को राजद के टिकट पर औरंगाबाद से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। बिहार में 40 सीट पर 7 चरण में वोट पड़ेंगे। इस बीच सीपीआई (एम) ने प्रत्याशी की घोषणा की। महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार संजय कुमार बिहार के खगड़िया से लोकसभा उम्मीदवार होंगे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी की गई अधिसूचना के तहत बिहार की चार सीट- गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में नामांकन शुरू हो गया है। गया लोकसभा सीट के लिए राजद प्रमुख लालू यादव ने बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत को टिकट दिया है। सर्वजीत के पिता ने 1990 में गया सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) छोड़ने वाले पूर्व विधायक अभय कुशवाहा को राजद के टिकट पर औरंगाबाद से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है। यह राजद को कांग्रेस के साथ सीधे टकराव की ओर ले लाएगा। लालू ने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे एवं रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह को उतारा है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद कुख्यात अपराधी से नेता बने मुन्ना शुक्ला को वैशाली लोकसभा सीट से मैदान में उतारने पर भी सहमत हो गए हैं। शुक्ला दो बार के विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अशोक महतो की पत्नी को राजद प्रमुख की तरफ से मुंगेर लोकसभा सीट के लिए टिकट दिए जाने का आश्वासन मिलने की भी चर्चा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवसीपीआईएमबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं