लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: लालू परिवार में 12 लोग और 6 की राजनीति में इंट्री, जंगलराज और परिवारवाद को मुद्दा, भाजपा के बाद जदयू का हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2024 14:18 IST

Bihar LS polls 2024: महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस पार्टी को कुल 9 सीट मिली हैं। तीन सीटों के लिए उम्मीदवार अब तक इन्होंने घोषित कर दिए हैं। 6 बचे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीधा लालू परिवार के पास पहुंच जाएं और उनकी खोज खत्म हो जाएगी।सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस को सीट अदला-बदली कर लेनी चाहिए।लालू परिवार के 12 में से 6 का तो जुगाड़ हो गया है। बाकी 6 प्रतीक्षा सूची में हैं।

Bihar LS polls 2024: भाजपा के द्वारा परिवारवाद को लेकर तीखा हमला बोले जाने का सिलसिला शुरू किए जाने के बाद अब उसकी सहयोगी दल जदयू ने भी उसी नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के दौरान जंगलराज और परिवारवाद को मुद्दा बनाया जाने लगा है। जदयू ने इसको लेकर लालू परिवार पर जमकर हमला बोला है। जदयू के प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने शनिवार को तंज कस्ते हुए कहा कि घर में उम्मीदवार, पूरे शहर में ढिंढोरा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस पार्टी को कुल 9 सीट मिली हैं। तीन सीटों के लिए उम्मीदवार अब तक इन्होंने घोषित कर दिए हैं। 6 बचे हुए हैं। तो उनको इधर -उधर नहीं जाना चाहिए वो सीधा लालू परिवार के पास पहुंच जाएं और उनकी खोज खत्म हो जाएगी।

नीरज कुमार ने अपने सोशल साइट एक्स पर लिखा है कि कांग्रेस को सीट अदला-बदली कर लेनी चाहिए। क्योंकि लालू परिवार के 12 में से 6 का तो जुगाड़ हो गया है। बाकी 6 प्रतीक्षा सूची में हैं। उन्हें सीटों की अदला-बदली कर लेनी चाहिए, क्योंकि लालू प्रसाद के परिवार के 12 सदस्यों में से छह का तो समायोजन हो गया है।

कोई पार्टी का अध्यक्ष है, कोई प्रतिपक्ष का नेता, कोई विधान परिषद में विपक्ष का नेता, कोई राज्यसभा सांसद, तो कोई लोकसभा प्रत्याशी है। शेष छह प्रतीक्षा सूची में हैं, इन सभी को कंफर्म कर दीजिए। परिवारवाद के लिए बेहतर राजनीति का एजेंडा आपके लिए है तो इससे अच्छा अवसर आपको नहीं मिलेगा।

आपके परिवार में 100 परसेंट लोगों को पॉलिटिकल जॉब मिल जाएगा। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है और उसके जरिए यह कहा है कि पहले लालू और उसके बाद राबड़ी देवी फिर दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप राजनीति में आए। यहां दिल नहीं माना तो बड़ी बेटी मीसा और अब रोहिणी भी चुनावी मैदान में आई हैं।

यानी 12 लोगों के इस परिवार में 6 लोग तो राजनीति में आ गए हैं, ऐसे में बाकी के 6 लोगों की भी इंट्री करवा देना चाहिए, जिसमें 5 बेटी और एक बहु का नाम शामिल हो। इस तरह से कांग्रेस को अपनी पार्टी के लिए 6 उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही है वो लालू से मदद हासिल कर ले।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव २०२४राबड़ी देवीतेज प्रताप यादवमीसा भारतीतेजस्वी यादवआरजेडीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों