लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' में फ्लॉप साबित हुए लालू यादव, टिकट देने में पिछड़े, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 10, 2024 15:33 IST

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव में राजद की सूची में 14 फीसदी आबादी को 8 टिकट बांटी गईं तो जिसकी भागीदारी 17 फीसदी से ज्यादा है, उसको सिर्फ 2 सीटों पर निपटा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव की दो बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का भी नाम शामिल है।नारे 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' का पालन करते नहीं दिख रहे हैं।लालू यादव ने एमवाय समीकरण को साधते हुए 22 में से 8 यादव और 2 अल्पसंख्यकों को टिकट दिया है।

Bihar LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के द्वारा माय समीकरण के साथ-साथ 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' का नारा धरातल पर नही उतर पाया। बीएएपी (बाप) अर्थात बहुजन, अगड़ा, आधी आबादी और पुअर यानी गरीब का फार्मूला जमीन पर नही उतर पाया। राजद ने भी अपने हिस्से की 23 में से जिन 22 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है, उसमें लालू यादव की दो बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का भी नाम शामिल है।

लेकिन लालू यादव अब खुद ही अपने नारे 'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' का पालन करते नहीं दिख रहे हैं। लोकसभा चुनाव में राजद की सूची में 14 फीसदी आबादी को 8 टिकट बांटी गईं तो जिसकी भागीदारी 17 फीसदी से ज्यादा है, उसको सिर्फ 2 सीटों पर निपटा दिया।

लालू यादव ने एमवाय समीकरण को साधते हुए 22 में से 8 यादव और 2 अल्पसंख्यकों को टिकट दिया है। जातीय सर्वे की रिपोर्ट के हिसाब से प्रदेश में 17.70 फीसदी अल्पसंख्यक हैं। संख्या के हिसाब इनकी आबादी 2 करोड़ 31 लाख 49 हजार 925 है। वहीं प्रदेश में यादवों की आबादी 14 फीसदी है।

'एमवाय' समीकरण को मिला दें तो ये आंकड़ा 31.70 फीसदी पहुंच गया है। इसी वोट बैंक की दम पर लालू यादव ने बिहार में लगभग 15 साल तक राज किया है। लेकिन लालू का यह मुद्दा बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवबिहार लोकसभा चुनाव २०२४तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया