लाइव न्यूज़ :

बिहार में एक नहीं दिख रहा है 'इंडिया गठबंधन', तेजस्वी नाम केवलम के सहारे चुनावी नैया क्या होगी पार!

By एस पी सिन्हा | Updated: May 4, 2024 15:53 IST

कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तो आए, लेकिन राजद उम्मीदवारों के समर्थन में कहीं भी चुनाव प्रचार नही किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में इंडिया गठबंधन में तालमेल की कमीबिहार में एक नही दिख रहा है 'इंडिया गठबंधन'चुनाव प्रचार की कमान तेजस्वी यादव अपने हाथ में ले ली है

Lok Sabha Election 2024:बिहार में इंडिया गठबंधन का हाल यह है कि लोकसभा चुनाव में सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल की खासी कमी देखी जा रही है। राजद नेता तेजस्वी यादव को छोड़कर अन्य किसी दल का कोई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में साथ नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अलावे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तो आए, लेकिन राजद उम्मीदवारों के समर्थन में कहीं भी चुनाव प्रचार नही किया। 

उसी तरह वाम दल के नेता भी एक दूसरे दलों के समर्थन में उम्मीदवारों के प्रचार में नहीं जा रहे हैं। हालांकि तेजस्वी यादव ने कुछ जगहों पर दूसरे दलों के लिए भी प्रचार किया है।ऐसे में कहा जाए तो चुनाव प्रचार की कमान तेजस्वी यादव अपने हाथ में ले ली है। उधर, मीसा भारती और रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में चुनाव प्रचार में  लालू का पूरा परिवार लगा हुआ है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव उनके लिए वोट मांग रहे हैं। जबकि तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के मजबूती का दावा करते हुए वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को साथ लेकर पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस बीच उनकी पार्टी में ही भगदड़ की स्थिति है। 

लोकसभा चुनाव की जारी गहमागहमी के बीच पूर्व सांसद डॉ अहमद अशफाक करीम, बूलो मंडल, रामा सिंह, वृषण पटेल, देवेंद्र यादव, गणेश प्रसाद के अलावे पूर्व डीजीपी करुणा सागर जैसे कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी से पल्ला झाड़ लिया है। यही नहीं पूर्व सांसद मरहूम मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब ने भी राजद से दूरी बनाते हुए सीवान से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गई हैं। हेना को अंत तक मनाने की कोशिश हुई, लेकिन उन्होंने लालू -तेजस्वी के निमंत्रण को ठुकरा दिया। 

राजद छोड़ने वाले तमाम नेताओं ने पार्टी में लोकतंत्र खत्म होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। पार्टी छोड़ते वक्त सभी ने कहा कि राजद में  अब लोकतंत्र नहीं बचा। कथित तौर पर राजद केवल परिवार की पार्टी बन गई है। इसके बाद सवाल उठने लगा है कि क्या लालू यादव से लोगों का मोहभंग होने लगा है? वैसे लालू यादव भले ही राजद प्रमुख हों लेकिन माना जा रहा है कि अब पार्टी की कमान तेजस्वी के हाथ में है। तेजस्वी यादव राजद को को अपने तरीके से चलाना चाहते हैं, जिसके कारण पार्टी के पुराने दिग्गज राजद का साथ छोड़ रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारकांग्रेसआरजेडीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?