लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान, अधिसूचना जारी, पहले दिन किसी ने नहीं भरा पर्चा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2024 19:16 IST

Bihar LS polls 2024: गठबंधन में इस बार नवादा सीट में भाजपा की वापसी हुई है। अभी तक ये सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा से चंदन सिंह के पास थी, जो बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजमुई सीट की जनता ने लगातार दो बार चिराग पासवान को दिल्ली भेजा है।एनडीए गठबंधन में ये सीट एक बार फिर से उनके ही हिस्से में आई है। चिराग फिर से जमुई से लड़ते हैं या हाजीपुर का रुख करते हैं।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया आज से शुरू हो गई। इसमें पहले चरण में नामांकन आज से शुरू हो गया। पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। इसमें जमुई के अलावा गया, नवादा और औरंगाबाद शामिल हैं। इन सीटों पर नामांकन आज से शुरू हो गया, लेकिन अभी तक उम्मीदवारों का ऐलान नही होने से आज किसी ने नामांकन नही किया। एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों की ओर से अभी तक प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया गया है। बता दें कि जमुई सीट की जनता ने लगातार दो बार चिराग पासवान को दिल्ली भेजा है।

एनडीए गठबंधन में ये सीट एक बार फिर से उनके ही हिस्से में आई है। अब देखना ये होगा कि चिराग फिर से जमुई से लड़ते हैं या हाजीपुर का रुख करते हैं। वहीं गया सीट जीतन राम मांझी को मिली है। माना जा रहा है कि मांझी खुद इस सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। यहां पहले जदयू के सांसद विजय मांझी थे। इसी तरह से नवादा सीट पर बड़ा फेरबदल हुआ है।

गठबंधन में इस बार नवादा सीट में भाजपा की वापसी हुई है। अभी तक ये सीट पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा से चंदन सिंह के पास थी, जो बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई हैं। भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। औरंगाबाद भी भाजपा के खाते में गई है।

यहां से भाजपा के सुशील सिंह सांसद हैं। अबकी पार्टी किसे टिकट देगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 27 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 28 मार्च को चुनाव आयोग उम्मीदवारों के कागजात की जांच करेगा। 30 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकते हैं और 19 अप्रैल को इन चार सीटों पर वोटिंग होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनाBJPजेडीयूकांग्रेसचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो