लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: बिहार में 'आया राम गया राम' बोलबाला, जदयू से राजद में आए बीमा भारती और अभय कुशवाहा को टिकट, आम कार्यकर्ता परेशान!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2024 15:50 IST

Bihar LS polls 2024: मुंगेर से चुनावी मैदान में उतरीं अनीता देवी भी पहले राजद की सदस्य नहीं थीं। हाल में ही उन्होंने बाहुबली अशोक यादव से विवाह रचाया और राजद का टिकट हासिल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहालांकि ऐसा नहीं कि दलबदलू नेताओं को केवल राजद ने ही ठिकाना दिया है।चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी जमुई से अपने किसी कार्यकर्ता पर भरोसा नहीं जताया। चिराग ने यहां से अपने बहनोई अरुण भारती को प्रत्याशी बना दिया।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव में बिहार में इस बार दल बदलकर राजद में आने वाले नेताओं को काफी लाभ हुआ दिख रहा है। जदयू छोड़कर कुछ ही दिनों पहले राजद में आए अभय कुशवाहा को पार्टी ने औरंगाबाद से चुनाव मैदान में उतार दिया तो चुनाव के दौरान ही जदयू छोड़कर राजद में आईं बीमा भारती को राजद ने पूर्णिया से टिकट दे दिया। वहीं, वैशाली से राजद के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे मुन्ना शुक्ला पिछले विधानसभा चुनाव में लालगंज से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। उसी तरह मुंगेर से चुनावी मैदान में उतरीं अनीता देवी भी पहले राजद की सदस्य नहीं थीं। हाल में ही उन्होंने बाहुबली अशोक यादव से विवाह रचाया और राजद का टिकट हासिल कर लिया। हालांकि ऐसा नहीं कि दलबदलू नेताओं को केवल राजद ने ही ठिकाना दिया है।

वहीं, एनडीए में शामिल चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) ने भी जमुई से अपने किसी कार्यकर्ता पर भरोसा नहीं जताया। चिराग ने यहां से अपने बहनोई अरुण भारती को प्रत्याशी बना दिया। जबकि अरुण भारती की मां ज्योति देवी कांग्रेस की पूर्व विधायक व मंत्री रह चुकी हैं। इसी प्रकार समस्तीपुर सीट से जदयू के वरिष्ठ नेता व मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी को चुनाव मैदान में उतार दिया।

हालांकि जदयू ने अपने 13 पुराने सांसदों पर ही भरोसा जताया। लेकिन पार्टी ने सीवान से विजयलक्ष्मी को टिकट दिया है। जबकि शिवहर से पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद को चुनाव मैदान में उतारा है। लवली आनंद कुछ ही दिनों पहले राजद छोड़कर जदयू में शामिल हुई थीं। इस चुनाव में कई नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी सुविधा के लिए पार्टी तो बदल ली, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी।

पूर्णिया सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे पप्पू यादव अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। लेकिन महागठबंधन में हुए सीट बंटवारे में पूर्णिया सीट राजद के खाते में चली गई। इसलिए पप्पू यादव को बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरना पड़ा।

उधर, महागठबंधन की प्रमुख घटक दल राजद ने अपने खाते की सीट सीवान के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की है। वह दिवंगत बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को नाराज नही करना चाहती। हालांकि हिना शहाब ने राजद से बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

वैसे राजद अभी भी उन्हें मनाने का प्रयास कर रही है। वहीं राजद के टिकट पर विधायक अवध बिहारी चुनाव लडने के तैयारी कर रहे हैं। इसी प्रकार विकासशील इंसान पार्टी ने भी अपने खाते की तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अभी सार्वजनिक नहीं किए हैं।

जबकि कांग्रेस भी अपनी नौ सीटों में से सिर्फ तीन सीटों के लिए ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकी है। ऐसे में आयातित नेताओं को अभी भी ठिकाना मिलने की आस है। उधर, पार्टियों के लिए समर्पित नेता-कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४चुनाव आयोगबिहारलोक जनशक्ति पार्टीचिराग पासवानलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी