लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: भाकपा-माले ने आरा से सुदामा प्रसाद, काराकाट से राजाराम सिंह और नालंदा से संदीप सौरभ को दिया टिकट, एनडीए उम्मीदवारों से टक्कर, इस दिन पड़ेंगे वोट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 30, 2024 15:02 IST

Bihar LS polls 2024: सुदामा प्रसाद भाकपा- माले पार्टी से वर्तमान में तरारी के विधायक भी हैं। तरारी से विधायक सुदामा प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं और व्यवसायी समाज में सक्रिय रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीटों पर एनडीए और महागठबंधन में बड़ा मुकाबला होगा।संदीप सौरभ फिलहाल पटना जिले के पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं। राजनीति की शुरुआत करने वाले संदीप सौरव आइसा के महासचिव भी रहे हैं।

Bihar LS polls 2024: बिहार में महागठबंधन दलों के बीच हुए सीट बंटवारे में राजद को 26, कांग्रेस को 9 और वाम दलों (भाकपा माले, भाकपा और माकपा) को 5 सीटें मिली हैं। इसके बाद भाकपा-माले के तरफ से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि भाकपा-माले तीन लोकसभा सीट नालंदा, आरा और काराकाट से चुनाव लड़ेगी। भाकपा-माले के द्वारा आरा से सुदामा प्रसाद, काराकाट से राजाराम सिंह और नालंदा से संदीप सौरभ को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस बार इन सीटों पर एनडीए और महागठबंधन में बड़ा मुकाबला होगा।

संदीप सौरभ फिलहाल पटना जिले के पालीगंज विधानसभा से विधायक हैं। छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने वाले संदीप सौरव आइसा के महासचिव भी रहे हैं। संदीप सौरभ ने हिंदी साहित्य में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।

वहीं, सुदामा प्रसाद भाकपा- माले पार्टी से वर्तमान में तरारी के विधायक भी हैं। तरारी से विधायक सुदामा प्रसाद वैश्य समाज से आते हैं और व्यवसायी समाज में सक्रिय रहते हैं। सुदामा प्रसाद 1997 से बिहार के भोजपुर जिले में सक्रिय थे। बाद में वह भाकपा-माले के सदस्य बन गए और राज्य समिति के लिए चुने गए।

उधर, काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव हैं।1995 और 2000 में वे औरंगाबाद के ओबरा से दो बार विधायक भी रह हैं। साथ ही अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बिहार-झारखंड के प्रभारी भी हैं। भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो के भी सदस्य हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सीपीआईएमGayaलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर