लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे, 5 सीट पर प्रत्याशी की घोषणा, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2024 17:44 IST

Bihar LS polls 2024: खगड़िया सीट के लिए राजेश वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। राजेश वर्मा एक व्यापारी हैं और आभूषण के कारोबार से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए में मिले पांच सीटों में हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव उतरेंगे।खगड़िया और समस्तीपुर में महबूब अली कैसर और प्रिंस पासवान को बड़ा झटका लगा है। शाम्भवी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। अशोक चौधरी ने पिछले दिनों चिराग से मुलाकात की थी।

Bihar LS polls 2024: बिहारलोकसभा चुनाव 2024 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई। पार्टी प्रमुख चिराग पासवान हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। बिहार में 7 चरण में मतदान होंगे और 4 जून को मतगणना है। बिहार में एनडीए ने चिराग को 5 सीट दिया है। हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर, खगड़िया और वैशाली लोकसभा सीट पर चिराग की पार्टी चुनाव लड़ेगी। जमुई सीट से उनके बहनोई अरुण भारती उम्मीदवार बने हैं। खगड़िया सीट के लिए राजेश वर्मा के नाम पर मुहर लगाई है। राजेश वर्मा एक व्यापारी हैं और आभूषण के कारोबार से जुड़े हैं।

पिछले कुछ वर्ष से वे लगातार चिराग पासवान के साथ कई मौके पर दिखे हैं। साथ ही युवा चेहरे के रूप में जमीनी स्तर पर भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय दिखते हैं। राजेश वर्मा भागलपुर में डिप्टी मेयर रह चुके हैं। समस्तीपुर में चिराग पासवान ने शाम्भवी चौधरी के नाम पर सहमति जताई है। शाम्भवी मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। अशोक चौधरी ने पिछले दिनों चिराग से मुलाकात की थी।

वैशाली लोकसभा सीट पर वीणा देवी को मौका दिया है। खगड़िया और समस्तीपुर में महबूब अली कैसर और प्रिंस पासवान को बड़ा झटका लगा है। एनडीए में मिले पांच सीटों में हाजीपुर से खुद चिराग पासवान चुनाव उतरेंगे। शाम्भवी के चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी। पहले शाम्भवी के जमुई से चुनाव लड़ने की चर्चा थी, लेकिन अब चिराग ने शांभवी को समस्तीपुर से मौका दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप