लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: चिराग ने जीजा अरुण को उम्मीदवार बनाया, तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछा- कैसे जमुई में करेंगे प्रचार, क्या यह परिवारवाद नहीं!

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2024 15:22 IST

Bihar LS polls 2024: पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत ही परिवारवाद के उम्मीदवार से कर रहे हैं। उनके कथनी और करनी में कितना फर्क है, ये लोग समझते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में सबसे अधिक टिकट एनडीए खेमे में ही बांटा गया है।प्रधानमंत्री हो या फिर कोई और नेता, वे चुनाव प्रचार में बिहार तो आएंगे।उनको बताना पड़ेगा कि बिहार के लिए उन्होंने क्या किया?

Bihar LS polls 2024: पीएम मोदी के द्वारा लालू यादव पर परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिए जाने को लेकर अक्सर हमला बोले जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो परिवारवाद की बात करते हैं वो भी खुद बिहार में अपनी सभा की शुरुआत परिवारवादी उम्मीदवार से कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि वे कल बिहार में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद पर तो बोलते रहे हैं, लेकिन पहली चुनावी जनसभा की शुरुआत ही परिवारवाद के उम्मीदवार से कर रहे हैं। उनके कथनी और करनी में कितना फर्क है, ये लोग समझते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि पीएम मोदी लगातार परिवारवाद का जिक्र करते हैं, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक टिकट एनडीए खेमे में ही बांटा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हो या फिर कोई और नेता, वे चुनाव प्रचार में बिहार तो आएंगे। लेकिन उनको बताना पड़ेगा कि बिहार के लिए उन्होंने क्या किया? इन लोगों ने बिहार के लिए कुछ किया नहीं सिर्फ जनता को चूना लगाया है।

कामकाज को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार को घेरते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछली बार बिहार में एनडीए के 39 सांसद जीते थे। लिहाजा उन्हें बताना चाहिए कि अगले 5 सालों में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया है? ये जवाब बिहार की जनता मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं और दूसरे दलों में शामिल हो रहे हैं।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। भाजपा में जितने भी नेता गए, उन सभी नेताओं का केस सीबीआई ने क्लोज कर दिया है और आज ही दिल्ली के एक अखबार में बड़ा आर्टिकल आया है लिहाजा हम लोग सारी चीजें देख रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार को जमुई में चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। इस सीट से चिराग पासवान ने अपने जीजा अरुण भारती को अपना उम्मीदवार बनाया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेजस्वी यादवनरेंद्र मोदीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४जमुईचिराग पासवानगया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले