लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: शाम होने के बाद कोई घर से निकलता नहीं था!, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-तेजस्वी पर जोरदार निशाना साधा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2024 14:52 IST

Bihar LS polls 2024: पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाकर बिहार में बड़े पैमाने पर हुई नियुक्तियों का क्रेडिट लेने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्दे तेजस्वी यादव झूठमूठ का ये सब बोल रहे हैं, सारा काम हम किए हैं।माता-पिता 15 साल रहे, कहीं कोई काम हुआ, सब खाली प्रचार-प्रसार कर रहा है।राजद के लोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया हमारे काम का श्रेय ले रहा है, हम लोग चुनाव जीतेंगे।

Bihar LS polls 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने प्रवक्ताओं के साथ बैठक की है। साथ ही उन्होंने चुनावी तैयारियों का जायजा भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-तेजस्वी पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर कहा कि 2005 के पहले क्या था, कोई कही बाहर निकलता था? सब डरता था। हम देखिए सारा काम किए हैं। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा रोजगार को चुनावी मुद्दा बनाकर बिहार में बड़े पैमाने पर हुई नियुक्तियों का क्रेडिट लेने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव झूठमुठ का ये सब बोल रहे हैं, सारा काम हम किए हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। माता-पिता 15 साल रहे, कहीं कोई काम हुआ, सब खाली प्रचार-प्रसार कर रहा है। राजद के लोगों ने आज तक कोई काम नहीं किया हमारे काम का श्रेय ले रहा है, हम लोग चुनाव जीतेंगे।

वहीं उन्होंने लालू यादव की दोनों बेटी के चुनाव लड़ने पर कहा इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इन लोगों को कुछ मिलने वाला नहीं है। इन सब का कोई मतलब नहीं है। आप सब लोग तो जानते ही है कि यहां कौन काम किया है, वो सब कौन काम किया है। 2005 के पहले कुछ नहीं था। अब देखिए... हमलोग काम में लगे रहते हैं और वह केवल प्रचार करते रहता है।

तो छोड़िए, वो सब को कुछ दिन के लिए लाए थे तो सब अपना काम बता रहा है, सब हम पहले से किए थे ना। शाम में घर से कोई निकलता था, डर के मारे? कहीं कोई सड़क था, जरा याद करिए, अपने पुराने लोगों से पता कीजिए, अब देखिए तो पटना मे कैसा-कैसा बिल्डिंग है"। हम प्रचार-प्रसार वाले नहीं न हैं। हम तो काम में लगे रहते हैं और बाकी बिना कुछ किए ही अपना प्रचार करने में लगा रहता है। 

वहीं, जदयू कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ मंत्री विजय चौधरी भी थे। नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ-साथ और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल पर मंत्री अशोक चौधरी से बात की है और कई दिशा-निर्देश दिए।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव २०२४तेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?