लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: महिला मतदाताओं पर टिकी सभी दलों की निगाहें, 40 में से 32 संसदीय क्षेत्रों में बढ़ चढ़कर वोट करने का रिकॉर्ड, 2024 में टूटेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2024 18:36 IST

Bihar LS polls 2024: उत्तर बिहार के अधिकांश गांवों के पुरुष बड़ी संख्या में अन्य प्रदेशों में रोजगार की तलाश में चले जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7.64 करोड़ है।4 करोड़ पुरुष, 3.64 करोड़ महिलाएं और 2,290 थर्ड जेंडर हैं।पुरुष मतदाता से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं।

Bihar LS polls 2024: बिहार में चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पुरुष की तुलना में महिला मतदाता ज्यादा सक्रिय रही हैं। ऐसी स्थिति में सभी राजनीतिक दलों की नजर महिला मतदाताओं पर टिकी है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले लोकसभा चुनाव में 40 में से 32 संसदीय क्षेत्रों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं ने अधिक मतदान किया। दूसरी ओर 2014 के चुनाव में 26 ऐसी सीटें थीं, जहां महिलाओं का वोट प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा था। इस चुनाव में प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 7.64 करोड़ है।

इनमें 4 करोड़ पुरुष, 3.64 करोड़ महिलाएं और 2,290 थर्ड जेंडर हैं। उत्तर बिहार के अधिकांश गांवों के पुरुष बड़ी संख्या में अन्य प्रदेशों में रोजगार की तलाश में चले जाते हैं। इस कारण ऐसे गांवों में पुरुष मतदाता से अधिक महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करती हैं।

जानकारी के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए की 39 सीटों पर जीत दर्ज करने का बड़ा कारण महिला मतदाता भी थे। ऐसे में एनडीए के नेताओं को फिर से महिला मतदाताओं से आशा है बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा कि आधी आबादी के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए मोदी सरकार लगातार काम कर रही है।

यहां तक कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिलाओं को आरक्षण का बिल भी पास हुआ। ऐसे में तय है कि महिला मतदाता फिर से एनडीए के साथ होंगी। राजनीतिक दलों का मानना है कि अगर महिला मतदाता उनके पक्ष में आ जाएं तो फायदा तय है।

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024बिहारपटनालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण