लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: भोजपुर और नवादा में नए डीएम और एसपी की तैनाती, निर्वाचन आयोग के आदेश पर बिहार सरकार ने लिया फैसला, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: April 5, 2024 11:49 IST

Bihar LS polls 2024: 2011 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महेंद्र कुमार और प्रशांत कुमार को क्रमशः भोजपुर और नवादा जिलों का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज कुमार सिंह (2012 बैच) और कार्तिकेय शर्मा (2014 बैच) को क्रमशः भोजपुर और नवादा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण के आदेश के दो दिन बाद हुआ है।संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गई है जहां कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था।

Bihar LS polls 2024: निर्वाचन आयोग के आदेश पर बिहार सरकार ने भोजपुर और नवादा जिलों में नए जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की तैनाती की है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, 2011 बैच के बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महेंद्र कुमार और प्रशांत कुमार को क्रमशः भोजपुर और नवादा जिलों का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, राज्य के गृह विभाग ने बृहस्पतिवार को बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी नीरज कुमार सिंह (2012 बैच) और कार्तिकेय शर्मा (2014 बैच) को क्रमशः भोजपुर और नवादा जिलों का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया। यह फेरबदल निर्वाचन आयोग द्वारा भोजपुर और नवादा जिलों के तत्कालीन जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण के आदेश के दो दिन बाद हुआ है।

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के प्रयास तेज करते हुए निर्वाचन आयोग शुक्रवार को उन 11 राज्यों के नगर निगम आयुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा, जहां पूर्व में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था। उन ग्रामीण और शहरी दोनों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गई है जहां कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था।

अपनी तरह की इस अनूठी पहल में, आयोग सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले 11 राज्यों के नगर निगम आयुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा। निर्वाचन आयोग ने कहा कि बैठक में 19 अप्रैल से सात चरणों में शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार करेंगे और इसमें निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू भी मौजूद रहेंगे। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लक्षित 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और झारखंड शामिल हैं। वर्ष 2019 के संसदीय चुनावों में इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान राष्ट्रीय औसत 67.40 प्रतिशत से कम था। 

टॅग्स :चुनाव आयोगलोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावभोजपुरनवादाबिहार लोकसभा चुनाव २०२४नीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर