लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Polls 2024: बिहार में छठे चरण में 55.54 फीसदी लोगों ने किया मतदान, 2019 की तुलना में 3 फीसदी कम हुई वोटिंग

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2024 19:31 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के श्रीनिवासन ने बताया कि  शाम छह बजे तक मतदान खत्म होने तक 55.54 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। जबकि 2019 में 58.47 था। इस प्रकार तीन प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देछठे चरण के तहत बिहार में शाम छह बजे तक मतदान खत्म होने तक 55.54 फीसदी के करीब मतदान हुआजबकि 2019 में 58.47 था, इस प्रकार तीन प्रतिशत कम मतदान हुआ हैहालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है, अंतिम आंकड़ा कल सुबह मिल पाएगा

पटना: लोकसभा चुनाव में बिहार के आठ सीटों पर छठे चरण में शाम 6 बजे तक कुल 55.54 फीसदी मतदान हुआ है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर बिहार में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के श्रीनिवासन ने बताया कि  शाम छह बजे तक मतदान खत्म होने तक 55.54 फीसदी के करीब मतदान हुआ है। जबकि 2019 में 58.47 था। इस प्रकार तीन प्रतिशत कम मतदान हुआ है। हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। अंतिम आंकड़ा कल सुबह मिल पाएगा। इस दौरान दो मतदान केन्द्रों पर वोट का बहिष्कार किया गया है। पिछले पांच चरणों की मुकाबले में मतदान का प्रतिशत थोड़ा बेहतर नजर आया। 

चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वाल्मीकि नगर में 58.25 फीसदी वोटिंग हुई है जबकि पश्चिम चंपारण में 59.75 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 57.30 फीसदी, शिवहर में 56.30 फीसदी, वैशाली सीट पर 58.50 फीसदी, गोपालगंज में 50.70 प्रतिशत, सीवान में 52.50 फीसदी और महाराजगंज में 51.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर कुल 55.45 फीसदी वोटिंग हुई। 

2019 लोकसभा चुनाव की तुलना 2024 में 3 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। छठे चरण में 8 सीटों पर कई दिग्गजों का किस्मत ईवीएम में कैद हो गया। पूर्वी चंपारण से भाजपा के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब, राजद से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। 

8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला जनता ने ईवीएम के माध्यम से ले लिया है। इस चरण के सभी 14,872 बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई थी। करीब 60 हजार अर्धसैनिक बल और 18 हजार से अधिक गृह रक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया