लाइव न्यूज़ :

Bihar LS Elections 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ट्वीट बम से पीएम मोदी पर कर रहे हैं हमला, कहा- पीएम पद पर रहने लायक नहीं हैं मोदी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 28, 2024 16:47 IST

एक बार फिर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी पीएम पद पर रहने के काबिल नहीं हैं।

Open in App

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी ट्वीट के माध्यम से पीएम मोदी पर निशाना साध रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि नरेंद्र मोदी पीएम पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। लालू यादव ने ट्वीट कर कहा है कि "जो प्रधानमंत्री लोकतांत्रिक मूल्यों, लोक लाज, मर्यादा व पद की गरिमा त्याग तथा संविधान को दरकिनार कर स्वयं जनता के बीच झूठ, भ्रम और नफरत फैला समाज से न्याय, सौहार्द, बराबरी और भाईचारे को समाप्त कर देश एवं समुदायों में विघटन व विभाजन पैदा करने पर उतारू हो तो ऐसे व्यक्ति को एक क्षण भी पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि "हमारे महान देश एवं न्यायप्रिय समाज ने ना कभी ऐसी विभाजनकारी सोच को बर्दाश्त किया है और ना ही करेगा। यह गांधी, फुले, कलाम, अंबेडकर, लोहिया,  जेपी और कर्पूरी का देश है। कुर्सी के लिए इस महान देश एवं बाबा साहब के संविधान की बलि चढ़ाने की मंशा रखने वाले ऐसे लोगों को जनता इस चुनाव में कड़ा सबक सिखायेगी।" 

उल्लेखनीय है कि लालू यादव ने पिछले दिनों भी सोशल मीडिया के माध्यम से मोदी सरकार से सवाल पूछते हुए कहा था कि, "भारतीय जनता पार्टी, मोदी सरकार और भाजपा के नेताओं को बाबा साहब अंबेडकर द्वारा रचित देश के सबसे पवित्र ग्रंथ संविधान से नफ़रत क्यों है? मोदी सरकार दलितों, पिछड़ों, वंचितों और गरीबों का आरक्षण, नौकरी, लोकतंत्र और संविधान क्यों समाप्त करना चाहती है"? जवाब दें?

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवआरजेडीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए