लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून के बाद लालू यादव नमाज पढ़ते नजर आएंगे!, मुसलमान को पूरा आरक्षण दिए जाने की वकालत पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2024 16:19 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: गिरिराज सिंह ने कहा कि कहीं ऐसा ना हो की 4 तारीख के बाद लालू यादव और उनके सहयोगी राहुल गांधी कहीं दूसरी जगह टूरिस्ट प्लेस घूमते हुए नजर आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की जीत पिछली बार के मुकाबले कहीं बड़ी जीत होनेवाली है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला था।आप अगर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं तो पाकिस्तान चले जाइए वहीं आरक्षण दीजिएगा।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा मुसलमान को पूरा आरक्षण दिए जाने की वकालत किए जाने के बाद भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता तक ने लालू की घेराबंदी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि 4 जून के बाद लालू यादव नमाज पढ़ते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव बिहार में यादव सहित सभी पिछड़े और सनातनियों का अपमान किया है। जिस तरह से वह मुसलमान को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं, उससे साफ मालूम चलता है कि वह हिंदुओं पर कैसा विचार रखते हैं। हार के डर से यह कुछ भी बोल रहे हैं। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि कहीं ऐसा ना हो की 4 तारीख के बाद लालू यादव और उनके सहयोगी राहुल गांधी कहीं दूसरी जगह टूरिस्ट प्लेस घूमते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत पिछली बार के मुकाबले कहीं बड़ी जीत होनेवाली है। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला था।

बिस्व सरमा ने कहा था कि आप अगर मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं तो पाकिस्तान चले जाइए वहीं आरक्षण दीजिएगा। सरमा ने कहा कि हिंदू जाग चुका है धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देगा। लालू यादव और कांग्रेस इस देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाना चाहते हैं। यह हिंदू अब होने नहीं देंगे। इनको एक भी सीट नहीं मिलने जा रहा है। देश का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार के चुनाव में मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा है ही।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४गिरिराज सिंहलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील