लाइव न्यूज़ :

Bihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को केंद्र में सरकार बदलेगी, बहुमत के निशान से नीचे भाजपा, कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा-इंडिया गठबंधन के लिए "रुझान बेहद उत्साहजनक"

By एस पी सिन्हा | Updated: May 24, 2024 17:16 IST

Bihar Lok Sabha Elections 2024: भाजपा के गढ़ों में मतदान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। यह भी विश्वास जताया कि 4 जून को मतगणना के दिन केंद्र में सरकार बदल जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Lok Sabha Elections 2024: शशि थरूर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए ऐसा देश के किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि हर जगह है।Bihar Lok Sabha Elections 2024: उम्मीदवारों के प्रति उल्लेखनीय उत्साह और भाजपा के प्रति उत्साह की उल्लेखनीय कमी देख रहे हैं। Bihar Lok Sabha Elections 2024: इस समय सरकार में भाजपा के पास लोकसभा में 303 का बहुमत है।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के बाद देश भर में विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए "रुझान बेहद उत्साहजनक है।" यह दावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पटना के सदाकत आश्रम में किया। उन्होंने कहा कि भाजपा बहुमत के निशान से काफी नीचे चली जाएगी। हम इंडिया गठबंधन द्वारा जीती जाने वाली सीटों की संख्याओं का उल्लेख नहीं करने जा रहे हैं। लेकिन मैं कहूंगा कि जो रुझान हम देख रहे हैं वह इंडिया गठबंधन के लिए बेहद उत्साहजनक है।

शशि थरूर ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लिए ऐसा देश के किसी एक क्षेत्र में नहीं बल्कि हर जगह है। हम अपने उम्मीदवारों के प्रति उल्लेखनीय उत्साह और भाजपा के प्रति उत्साह की उल्लेखनीय कमी देख रहे हैं। कई मामलों में भाजपा के गढ़ों में मतदान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि 4 जून को मतगणना के दिन केंद्र में सरकार बदल जाएगी।

4 जून को दिल्ली में सत्ता परिवर्तन का विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि इस समय सरकार में भाजपा के पास लोकसभा में 303 का बहुमत है। लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि वे सत्ता से जा रहे हैं।" बहुमत के आंकड़े से भाजपा काफी नीचे है। उनका मौजूदा गठबंधन एनडीए भी उन्हें बहुमत तक पहुंचने में मदद करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।

कांग्रेस के बड़े नेताओं के द्वारा बिहार में चुनाव प्रचार कम करने वाले सवाल पर शशि थरूर ने कहा कि हमारे पास मजबूत कैंपेन करने वाले लोगों में तेजस्वी यादव हैं जो कई जनसभा रैली कर रहे हैं। ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ कि राहुल गांधी बार-बार बिहार दौरे पर जाएं। वहीं चुनाव आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की तरफ से पारदर्शी होना बहुत ही जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का सम्मान करते हैं और चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि देश की जनता के मन की जो सवाल है, उसका जवाब चुनाव आयोग दे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उल्लेखनीय है कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी केवल भागलपुर में ही एक बार चुनावी सभा को संबोधित किया। वहीं पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार में उस तरह से सक्रिय नहीं दिखे, जैसे वे अन्य राज्यों में गए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४शशि थरूरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप